1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव से पहले नीतीश की जदयू को बड़ा झटका, नाराज हुए मुंगेर के इस बड़े नेता ने छोड़ा साथ

बिहार चुनाव से पहले नीतीश की जदयू को बड़ा झटका, नाराज हुए मुंगेर के इस बड़े नेता ने छोड़ा साथ

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 16, 2025 08:12 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 08:12 am IST

मुंगेर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तगड़ा झटका लगा है। जमालपुर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक और मंत्री रहे शैलेश कुमार ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है।

जदयू नेता ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
जदयू नेता ने दिया इस्तीफा Image Source : REPORTER

मुंगेर: जिले की जमालपुर विधानसभा सीट से सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से चार बार के विधायक और मंत्री रहे शैलेश कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देकर नीतीश को तगड़ा झटका दिया है। इस्तीफा देने के बाद शैलेश कुमार ने जदयू के बड़े नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि जमालपुर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे पूर्व मंत्री शैलेश कुमार और इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

जदयू ने शैलेष के बदले नचिकेता पर जताया भरोसा

दरअसल बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के पुराने और वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार का टिकट काटकर जमालपुर विधानसभा सीट से नचिकेता मंडल पर भरोसा जताया है। इस फैसले से नाराज होकर चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से न केवल जदयू में हलचल मच गई है, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।

नीतीश के करीबी नेता रहे हैं शैलेष

बता दें कि, शैलेश कुमार लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने 1994 में समता पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और बाद में जदयू के महत्वपूर्ण चेहरे बने। लेकिन इस बार टिकट वितरण में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी ने उनकी जगह जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व सांसद और समता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र हैं।

शैलेष कुमार के पिता ब्रह्मानंद मंडल नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे हैं। शैलेश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि जदयू अब अपने पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दे रही है। वह 1994 से समता पार्टी से जुड़े हुए थे। जातियों को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। 

(मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच टक्कर! सूरजभान सिंह के आरजेडी में शामिल होने के बाद मुकाबला हुआ दिलचस्प
VIDEO: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जमकर लात-घूंसे चले, सामने आई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।