Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में एक्शन में बिहार पुलिस, एक आरोपी ढेर, STF ने एनकाउंटर में मार गिराया

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में एक्शन में बिहार पुलिस, एक आरोपी ढेर, STF ने एनकाउंटर में मार गिराया

पटना में गोपाल खेमका की हत्या के केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हत्याकांड का एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। आरोपी राजा को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
Published : Jul 08, 2025 08:40 am IST, Updated : Jul 08, 2025 08:59 am IST
Gopal Khemka murder case- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गोपाल खेमका मर्डर केस में बड़ा अपडेट।

बिहार में हाल ही में कारोबारी गोपाल खेमका की पटना में उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजधानी में हुई इस घटना के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस में एक के बाद एक कई बड़े एक्शन लिए हैं। ताजा मामले में STF ने हत्या से जुड़े एक आरोपी विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

कैसे मारा गया आरोपी राजा?

गोपाल खेमका मर्डर केस में मंगलवार को सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राजा ने ही खेमका की हत्या से जुड़े शूटर को हथियार दिया था। पटना के मालसलामी इलाके में STF की दबिश के दौरान राजा ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजा को मार गिराया गया।

शूटर गिरफ्तार, कितने की सुपारी मिली?

इससे पहले पुलिस ने गोपाल खेमका की हत्या में शामिल शूटर को भी गिरफ्तार किया था। शूटर की पहचान उमेश के तौर पर की गई थी। शूटर उमेश पटना सिटी का रहने वाला है। वह दिल्ली में विजय के नाम से रहता था। जानकारी के मुताबिक, गोपाल खेमका मर्डर केस में 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। शूटर को एक लाख रुपये एडवांस दिया गया था। शूटर 24 जून को दिल्ली से पटना आया था।

दो अन्य लोग भी हिरासत में

गिरफ्तार शूटर उमेश की निशानदेही पर पुलिस ने पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी भी की है। फ्लैट नंबर 601 में छापेमारी की गई जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। छापेमारी के संबंध में पूछे जाने पर सिटी SP दीक्षा ने सिर्फ इतना कहा कि अभी इन्वेस्टीगेशन चल रही है, हिरासत में लिया गया है, बाद में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढे़ें- गोपाल खेमका हत्याकांड: पटना सिटी का शूटर उमेश गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में

गोपाल खेमका की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ संदिग्ध हत्यारा, पुलिस ने हिरासत में लिया; कई जिलों में छापेमारी जारी

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement