Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गोपाल खेमका हत्याकांड: पटना सिटी का शूटर उमेश गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में

गोपाल खेमका हत्याकांड: पटना सिटी का शूटर उमेश गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में

Reported By : Nitish Chandra Edited By : Shakti Singh Published : Jul 07, 2025 08:04 pm IST, Updated : Jul 07, 2025 11:07 pm IST

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पटना सिटी में रहने वाले उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उमेश ने ही कारोबारी गोपाल खेमका पर गोली चलाई थी।

Gopal Khemka- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गोपाल खेमका का हत्यारा गिरफ्तार

गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच कर रही पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गोपाल खेमका के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पटना सिटी का रहने वाला है और उसका नाम उमेश है। बताया जा रहा है कि उमेश ने ही गोपाल खेमका पर गोलीबारी की थी। इससे गोपाल की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार (4 जुलाई) को कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। गोपाल खेमका की हत्या के लिए एक शूटर को सुपारी दी गई थी। शूटर पहले से घात लगाए गोपाल खेमका के घर के पास मौजूद था और जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, वैसे ही उन पर गोलीबारी कर शूटर फरार हो गया था।

20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर इंडस्ट्र्रियल एरिया में गोपाल खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगभग सात साल बाद उसी अंदाज में पिता की भी हत्या हुई तो बवाल मच गया था। घटना के बाद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची थी। इससे पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगे थे।

कैसे हुई हत्या?

सूत्रों के अनुसार गोपाल खेमका की हत्या के पहले उनके आवास से करीब 500 मीटर दूर दलदली में एक चाय की दुकान पर शूटर और दो लाइनर जमा हुए। तीनों ने इसी दुकान पर चाय पी और उसके बाद एक शूटर गोपाल खेमका के आवास के पास पहुंच गया। इनमें से एक लाइनर बांकीपुर क्लब पहुंचा और दूसरा आवास के 500 मीटर दूर बिस्कोमान के आसपास था। जैसे ही खेमका अपने आवास के गेट पर पहुंचे, तभी शूटर ने उन्हें गोली मार दी। गोपाल खेमका को गोली मारने के बाद शूटर जेपी गोलंबर से बिस्कोमान होते हुए जेपी गंगा पथ फिर जेपी सेतु के रास्ते सोनपुर की तरफ भाग गया।

डीजीपी का बयान

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि यह मामला जटिल है और अननोन कांड है। इसमें स्पष्ट क्लू नहीं मिल रहा है, इसलिए काफी स्रोतों से खुलासा करने का काम किया जा रहा है। हम बतौर DGP इसे चुनौती के तौर पर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री जी खुद काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस मामले से संबंधित दिशा-निर्देश दे रहे हैं और पूरे मामले की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement