Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 30,18,361 किसानों को नहीं मिलेंगे पीएम किसान योजना के ₹2000, लिस्ट में यूपी के 10,44,200 किसान भी शामिल

30,18,361 किसानों को नहीं मिलेंगे पीएम किसान योजना के ₹2000, लिस्ट में यूपी के 10,44,200 किसान भी शामिल

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Feb 11, 2026 08:02 am IST, Updated : Feb 11, 2026 08:02 am IST

भारत सरकार पूरे देश में पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 22nd installment, 22nd installment of - India TV Paisa
Photo:FREEPIK किसानों को अब तक दिए जा चुके हैं 4.09 लाख करोड़ रुपये

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद करना है, ताकि किसानों का खर्च कम हो सके और उनकी कमाई में बढ़ोतरी हो सके। पीएम मोदी ने पिछले साल 19 नवंबर को पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की थी। अब देश के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले महीने यानी मार्च में जारी की जा सकती है। हालांकि, देशभर के कुल 30,18,361 किसानों के बैंक खाते में 22वीं किस्त नहीं आएगी।

पीएम किसान योजना के तहत कितने रुपये देती है सरकार

भारत सरकार पूरे देश में पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत दिए जाने वाले ये 2000 रुपये DBT के माध्यम से पात्र किसानों के आधार सीडेड बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। पीएम किसान योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आधार-सीडेड बैंक खाता होना, सबसे अहम जरूरतों में से एक है। लिहाजा, जिन मामलों में किसानों का बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है, उन्हें पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकते।

किसानों को अब तक दिए जा चुके हैं 4.09 लाख करोड़ रुपये

भारत सरकार ने योजना की शुरुआत से अब तक 21 किस्तों के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में अभी तक कुल 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रकम ट्रांसफर कर चुकी है। कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जैसे ही किसान अपने बैंक खाते को आधार के साथ लिंक कर लेता है, उन्हें उनका सारा बकाया तुरंत बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। मंत्रालय ने बताया कि 6 फरवरी, 2026 तक देश भर में 30,18,361 किसानों के बैंक खाते उनके आधार के साथ लिंक नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं आएगी।

किस राज्य में कितने किसानों के बैंक खाते और आधार लिंक नहीं

 

राज्य का नाम

किसानों की संख्या

1

उत्तर प्रदेश

10,44,200

2

गुजरात

2,90,358

3

केरल

68,798

4

राजस्थान

2,13,779

5

कर्नाटक

1,30,263

6

पश्चिम बंगाल

1,22,106

7

मध्य प्रदेश

1,87,011

8

महाराष्ट्र

1,72,349

9

ओडिशा

73,532

10

झारखंड

53,083

11

मणिपुर

18,898

12

पंजाब

61,360

13

तमिलनाडु

87,432

14

हरियाणा

61,490

15

बिहार

1,39,430

16

तेलंगाना

97,467

17

आंध्र प्रदेश

41,626

18

छत्तीसगढ़

34,622

19

हिमाचल प्रदेश

30,114

20

अरुणाचल प्रदेश

3,915

21

असम

10,146

22

नागालैंड

8,535

23

उत्तराखंड

26,273

24

जम्मू और कश्मीर

15,660

25

त्रिपुरा

12,998

26

मिजोरम

3,063

27

मेघालय

4,122

28

सिक्किम

2,456

29

दिल्ली

727

30

लद्दाख

734

31

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

374

32

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

583

33

गोवा

392

34

लक्ष्यद्वीप

226

35

पुडुचेरी

213

36

चंडीगढ़

26

 

कुल

30,18,361

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपका बैंक खाता, आधार के साथ लिंक नहीं है तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या अपनी बैंक शाखा में जाकर ये जरूरी काम पूरा कर सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement