Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका ने अडाणी ग्रुप से किया संपर्क, ईरान से पेट्रोलियम आयात को लेकर मांगी जानकारी

अमेरिका ने अडाणी ग्रुप से किया संपर्क, ईरान से पेट्रोलियम आयात को लेकर मांगी जानकारी

Edited By: Sunil Chaurasia
Published : Feb 11, 2026 06:43 am IST, Updated : Feb 11, 2026 06:43 am IST

पिछले साल जून में आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के माध्यम से ईरानी एलपीजी का आयात किया था।

us, america, adani, adani group, adani enterprises, iran, petroleum products, lpg, import, mundra po- India TV Paisa
Photo:PTI स्वेच्छा से ओएफएसी के साथ सहयोग कर रही है अडाणी ग्रुप की कंपनी

अडाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने मंगलवार को कहा कि एक अमेरिकी एजेंसी ने उनके साथ संपर्क किया है। कंपनी ने बताया कि एजेंसी ने उनसे प्रतिबंधित कंपनियों के साथ लेनदेन की गैर-आपराधिक जांच के तहत ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कथित आयात को लेकर जानकारी मांगी है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को बताया कि उसे 4 फरवरी को अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) से सूचना का अनुरोध मिला है। ये अनुरोध जून, 2025 में वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के संबंध में हुई स्वैच्छिक चर्चा के बाद आया है।

स्वेच्छा से ओएफएसी के साथ सहयोग कर रही है अडाणी ग्रुप की कंपनी

उस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि अडाणी से जुड़ी कंपनियों ने अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए शिपिंग रूटों का इस्तेमाल करके भारत में ईरानी तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) का आयात किया था। अडाणी एंटरप्राइजेज ने कहा, ''कंपनी स्वेच्छा से ओएफएसी के साथ सहयोग कर रही है और मांगी गई जानकारी देगी।'' कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी प्राधिकरण से प्राप्त संचार में 'किसी भी प्रकार के उल्लंघन या गैर-अनुपालन का कोई निष्कर्ष शामिल नहीं है।' पिछले साल जून में आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के माध्यम से ईरानी एलपीजी का आयात किया था। 

किसी भी बंदरगाह पर ईरान के किसी भी माल का प्रबंधन नहीं करता अडाणी ग्रुप

अडाणी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था, ''नीतिगत रूप से अडाणी ग्रुप अपने किसी भी बंदरगाह पर ईरान के किसी भी माल का प्रबंधन नहीं करता है। इसमें ईरान से आने वाली कोई भी खेप या ईरानी ध्वज के तहत चलने वाले जहाज शामिल हैं।'' ग्रुप ने ये भी स्पष्ट किया कि वो ऐसे किसी जहाज का प्रबंधन या सुविधा प्रदान नहीं करता है, जिनके मालिक ईरानी हों।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement