1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Coronavirus: बिहार मिलिट्री पुलिस के 5 जवान संक्रमित, राज्य में कुल मामले बढ़कर हुए 579

Coronavirus: बिहार मिलिट्री पुलिस के 5 जवान संक्रमित, राज्य में कुल मामले बढ़कर हुए 579

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 11:57 pm IST,  Updated : May 08, 2020 11:57 pm IST

बिहार मिलिट्री पुलिस की एक बैरक में 60 साल के सेवानिवृत जवान संक्रमित मिले थे। जिसके बाद उनके साथ रह रहे जवानों का नमूना लिया गया था।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

पटना. बिहार में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। राजधानी पटना के सबसे बड़े हॉटस्पॉट खाजपुरा इलाके में एक साथ BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस) के 5 जवान संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को यहां बिहार मिलिट्री पुलिस की एक बैरक में 60 साल के सेवानिवृत जवान संक्रमित मिले थे। जिसके बाद उनके साथ रह रहे जवानों का नमूना लिया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बिहार मिलिट्री पुलिस के 5 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इन जवानों की उम्र 30 साल से 57 साल के बीच है। इन मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 579 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।