1. Hindi News
  2. बिहार
  3. होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगाने के कुछ ही घंटे बाद बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई युवती

होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगाने के कुछ ही घंटे बाद बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई युवती

 Published : May 18, 2023 02:45 pm IST,  Updated : May 18, 2023 02:46 pm IST

चर्चा है कि युवती के परिजन जिस व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं उसके और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध है।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में प्रेम की अजीब कहानी सामने आई है, जहां परिवार के फैसले पर प्रेम संबंध भारी पड़ गया। दुल्हन बनने के लिए तैयार युवती ने तो मेंहदी होने वाले पति के नाम लगाई, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद वह परिवार के निर्णय के विपरीत अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। परिवार वालों ने जहां अपनी बेटी की शादी के लिए सारी रस्मो रिवाज के साथ तैयारी कर रखी थी उनके सभी अरमानों पर पानी फेर वह प्रेमी संग भाग गई।

जानें, क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बुधवार को युवती के घर बारात आनी थी और विवाह होना था। मंगलवार की शाम मटकोर की रस्म अदायगी की जानी थी। दोपहर में युवती अपने हाथ में मेंहदी भी रचा चुकी थी। विवाह को लेकर परिजन भी तैयारी में जुटे थे कि युवती घर से गायब हो गई। युवती के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लड़की को किडनैप कर लिया है। लड़की के परिजन के बयान के आधार पर बोचहा थाना में एक FIR दर्ज की गई है।

2 बच्चों का पिता है प्रेमी
चर्चा है कि युवती के परिजन जिस व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं उसके और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध है। आरोपी पहले से ही विवाहित है और 2 बच्चों का पिता है।

यह भी पढ़ें-

बोचहां के थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा एक युवक को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।