1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लड़की को नहीं आया अपना होने वाला दूल्हा रास, तो प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

लड़की को नहीं आया अपना होने वाला दूल्हा रास, तो प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

 Published : May 13, 2023 11:43 pm IST,  Updated : May 13, 2023 11:43 pm IST

झारखंड के सिमडेगा जिले से एक चौंकाने अजीबोगरीब मामला वाला मामला सामने आया है। जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति की हत्या कर दी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

झारखंड के सिमडेगा जिले से एक चौंकाने अजीबोगरीब मामला वाला मामला सामने आया है। जिले में  एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वती को अपना होने वाला पति पसंद नहीं था। इसलिए उसने अपने होने वाले पति से निजात पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा की है।

'72 घंटे के अंदर केस का खुलासा'

जानकारी के मुताबिक हत्या के 72 घंटे के बाद पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आशुतोष कुमार, गुड़िया कुमारी, रौनक उपाध्याय तथा पीयूष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार केरसई निवासी रवि की शादी तोरपा की सोन्दारी गांव निवासी गुड़िया कुमारी के साथ 20 मई को होनी थी। लेकिन गुड़िया पहले से ही आशुतोष कुमार से प्यार करती थी। इससे दोनों में विवाद होता रहता था। इसी वजह से गुडिया ने अपने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाली पति की हत्या कर दी। 

'सभी आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूला'
जानकारी के मुताबिक गुडिया ने आशुतोष के साथ मिलकर रवि को कोलेबिरा बुलाया और घाटी में उसकी हत्या कर दी। रवि का शव 8 मई को बंदरचुआं सड़क के नजदीक मिला था। घटनास्थल से 100 मीटर दूर उसकी बाइक भी बरामद की गई थी। घटना के 72 घंटे बाद पुलिस और तकनीकी शाखा ने इस कांड का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।