1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: बिहार में SP का मोबाइल मिला कॉलगर्ल के पास, महिला बोली: 'साहब ने काम के बाद पैसे नहीं दिए, इसलिए...'

Bihar News: बिहार में SP का मोबाइल मिला कॉलगर्ल के पास, महिला बोली: 'साहब ने काम के बाद पैसे नहीं दिए, इसलिए...'

 Published : Sep 04, 2022 09:53 am IST,  Updated : Sep 04, 2022 09:53 am IST

Bihar News: मामला बिहार के मधेपुरा का है। यहां के एसपी का फोन गायब था। जांच हुई, फोन को सर्विलांस पर लगाया गया।जिसके बाद पता चला कि फोन सहरसा में है। कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला को हिरासत में लिए गया।

Bihar Police- India TV Hindi
Bihar Police Image Source : FILE

Highlights

  • SP के छुट्टी जाने पर DSP को मिला था चार्ज और फोन
  • सहरसा के DIG शिवदीप लांडे के फोन से खुली पोल
  • मधेपुरा के SP के मोबाइल का लोकेशन सहरसा में मिला

Bihar News: बिहार में आए राजनीतिक भूचाल के बाद अब पुलिस महकमे में बवाल मच गया है। बवाल की वजह भी ऐसी है कि मामले पर हर अधिकारी और पुलिसकर्मी बोलने से बच रहा है। मामला सिर्फ एक मोबाइल चोरी का था, लेकिन पूछताछ में कुछ ऐसा खुलासा हुआ कि अधिकारी सन्न रह गए। मामला बिहार के मधेपुरा का है। यहां के एसपी का फोन गायब था। जांच हुई, फोन को सर्विलांस पर लगाया गया।जिसके बाद पता चला कि फोन सहरसा में है। कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला को हिरासत में लिए गया। पूछताछ में जो महिला ने खुलासे किये, उसने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

पैसे न देने पर कालगर्ल चुरा ले गई फोन 

महिला ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि, उसने मधेपुरा के डीएसपी को एक लड़की सप्लाई की थी। महिला ने बताया कि, "डीएसपी साहब के पास कई दफे लडकी भेजी गई। पहली बार तो उन्होंने पैसे दिये थे लेकिन बाद में पैसा नहीं दिए। इसके बाद लड़की मोबाइल उठाकर ले आई।" महिला ने बताया कि डीएसपी साहब जब लड़की को एक घंटे के लिए अपनी कोठी में रखते थे तो उसका रेट 300 रूपया था। अगर लड़की को दो-तीन घंटे के लिए रोका गया तो उसका रेट 500 रूपया था। पहली बार डीएसपी साहब ने 300 रूपया दिया था तो लडकी ने उसे 100 रूपये कमीशन दिया था। लेकिन पहली बार के बाद डीएसपी ने फिर कभी पैसा ही नहीं दिया। तभी लड़की उनके घर से मोबाइल उठा ले आई।

SP के छुट्टी जाने पर DSP को मिला था चार्ज और फोन 

दरअसल लडकी जो मोबाइल लेकर भाग गयी थी वह मधेपुरा के एसपी का मोबाइल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार हाल में ही छुट्टी पर गए थे। पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक उन्होंने मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज सौंप दिया था। मधेपुरा एसपी ने सरकारी मोबाइल भी डीएसपी को सौंपा था। इसी बीच डीएसपी ने कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया था। उसे पैसे नहीं मिले तो वह तकिये के नीचे रखा एसपी का मोबाइल लेकर चली गई।

DIG के फोन से खुली पोल 

फ़ोन चोरी होने की बात किसी को नहीं पता चली। इस दौरान सहरसा के डीआईजी शिवदीप लांडे ने उसी दौरान मधेपुरा एसपी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था। लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला। एसपी का सरकारी मोबाइल बंद देख डीआईजी को शक हुआ। उन्होंने एसपी के मोबाइल का लोकेशन चेक कराया। पता चला कि मोबाइल सहरसा में है। मधेपुरा के एसपी के मोबाइल का लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी शिवदीप लांडे हैरान रह गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।