1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: आरसीपी सिंह को भविष्य का मुख्यमंत्री को बताने को लेकर उनके समर्थकों को JDU की फटकार

Bihar News: आरसीपी सिंह को भविष्य का मुख्यमंत्री को बताने को लेकर उनके समर्थकों को JDU की फटकार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 29, 2022 07:46 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 07:48 pm IST

Bihar News: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड(JDU) ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रायोजित करने के लिए की जा रही नारेबाजी को लेकर शुक्रवार को नाखुशी जाहिर की।

Bihar CM Nitish Kumar and RCP Singh(File Photo)- India TV Hindi
Bihar CM Nitish Kumar and RCP Singh(File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • JDU के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के अविवादित नेता हैं
  • "नारेबाजी कर रहे लोगों को पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा"

Bihar News: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड(JDU) ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रायोजित करने के लिए की जा रही नारेबाजी को लेकर शुक्रवार को नाखुशी जाहिर की। JDU के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने चेतावनी दी कि जो लोग इस तरह की नारेबाजी कर रहे हैं उन्हें पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा नीतिश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं।  झा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार पार्टी के अविवादित नेता हैं। इस तरह की नारेबाजी कर रहे लोगों को पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा।’’ इस तरह की नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही। 

राज्यसभा भेजने से कर दिया था इनकार

मुख्यमंत्री के पूर्व करीबी विश्वस्त सिंह ने हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड(JDU) ने उन्हें फिर से राज्यसभा भेजने से इनकार कर दिया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सिंह इस्तीफे के बाद नालंदा जिले में अपने पैतृक गांव में रह रहे हैं। संभवत: अपना जनाधार बनाने की कोशिश के तहत आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं। 

हाल में प्रवक्ता अजय आलोक सहित अन्य को किया था पार्टी से निष्कासित

हालांकि, विश्वस्त सिंहको पार्टी की ओर से अब तक किसी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन  जनता दल यूनाइटेड(JDU) के प्रवक्ता अजय आलोक सहित अन्य को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सिंह ने हाल में कहा था कि उनका जन्म नालंदा में हुआ था। जबकि मुख्यमंत्री का इस जिले से ताल्लुक रहा है लेकिन उनका (नीतीश का) जन्म और परवरिश पटना के पास बख्तियारपुर में हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।