पटना: नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें नीतीश कुमार को लेकर जेडीयू से 4, बीजेपी से 3, जीतनराम मांझी की हम से एक और एक निर्दलीय विधायक है। आज नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इस बैठक में नीतीश अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर सकते हैं।
- Hindi News
- बिहार
- पटना में कैबिनेट की बैठक खत्म, विधानसभा सत्र बुलाने के लिए CM को अधिकृत किया गया, लालू की बढ़ीं मुश्किलें
पटना में कैबिनेट की बैठक खत्म, विधानसभा सत्र बुलाने के लिए CM को अधिकृत किया गया, लालू की बढ़ीं मुश्किलें
आज नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें नीतीश अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है।
Bihar Political Crisis Live: 29 JAN
-
2:50 PM (IST) Jan 29, 2024
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात
सम्राट चौधरी ने कहा कि कल प्रस्ताव मिला था जेडीयू की तरफ से कि हमें समर्थन दें, उनके दूत आए थे। जेडीयू को तोड़ा जा रहा था। नीतीश के नेतृत्व में हम बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।
-
1:49 PM (IST) Jan 29, 2024
मीसा भारती दोबारा ईडी ऑफिस गईं
मीसा भारती दोबारा ईडी ऑफिस गई हैं। उन्होंने कहा था कि वह ईडी ऑफिसर से कहकर आई हैं कि दोबारा दवाई की जरूरत पड़ी तो जाऊंगी।
-
1:16 PM (IST) Jan 29, 2024
बिहार विधानसभा का बजट सत्र रद्द
बिहार विधानसभा का बजट सत्र रद्द कर दिया गया है।
-
12:36 PM (IST) Jan 29, 2024
पटना में कैबिनेट की बैठक खत्म, विधानसभा सत्र बुलाने के लिए CM को अधिकृत किया गया
पटना में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। विधानसभा का सत्र बुलाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है। अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है। पहले बजट सत्र की शुरुआत 5 फरवरी से होनी थी। कुल 4 एजेंडा पर मुहर लगी है।
-
12:32 PM (IST) Jan 29, 2024
ईडी ऑफिस में लालू से हो रही पूछताछ
ईडी ऑफिस में लालू से पूछताछ हो रही है।
-
11:07 AM (IST) Jan 29, 2024
लालू यादव के साथ मीसा भारती भी मौजूद
लालू यादव ईडी के ऑफिस पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद हैं।
-
11:05 AM (IST) Jan 29, 2024
पटना के ईडी ऑफिस पहुंचे लालू प्रसाद यादव, होनी है पूछताछ
लालू प्रसाद यादव पटना के ईडी ऑफिस पहुंचे। उनसे आज नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में पूछताछ होनी है। इस मौके पर आरजेडी के कार्यकर्ता ईडी ऑफिस के सामने हंगामा कर रहे हैं।
-
9:28 AM (IST) Jan 29, 2024
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को दिया है। नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सदन का विश्वास नहीं रह गया है। नोटिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जदयू के विनय कुमार चौधरी, रत्नेश सदा समेत कई और विधायकों के भी हस्ताक्षर है। सत्ता पक्ष को 128 जबकि विपक्षी महागठबंधन को 114 विधायकों का समर्थन हासिल है। एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान किसी गठबंधन के साथ नहीं हैं। बता दें कि स्पीकर अवध बिहारी चौधरी राजद के विधायक हैं। विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-110 के तहत अध्यक्ष को हटाने का संकल्प है। व्यवस्था यह है कि जिस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है वह कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे यानी सभा की अध्यक्षता नहीं करेंगे।
-
9:21 AM (IST) Jan 29, 2024
नीतीश कुमार ने पटना में अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई
नीतीश कुमार ने पटना में अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। नीतीश लोकसभा और राज्य सभा के सभी सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। संसद के बजट सत्र में भाग लेने के पहले नीतीश कुमार बदले हुए राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। वह दोपहर 12 बजे सीएम आवास पर बैठक करेंगे।
-
8:19 AM (IST) Jan 29, 2024
कल तेजस्वी से भी ईडी करेगी पूछताछ
ईडी कल तेजस्वी यादव से भी पूछताछ करेगी।
-
7:14 AM (IST) Jan 29, 2024
लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू यादव से पूछताछ करेगी ईडी
लैंड फॉर जॉब मामले में आज बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से ईडी पूछताछ करेगी।
-
7:04 AM (IST) Jan 29, 2024
मंत्रियों के विभागों का हो सकता है ऐलान
कैबिनेट की बैठक में आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है।
-
7:04 AM (IST) Jan 29, 2024
नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक
नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक होगी।