1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सामने आए Coronavirus के 1265 नए मामले, संक्रमण के मामले बढकर 1,90,123 हुए

बिहार में सामने आए Coronavirus के 1265 नए मामले, संक्रमण के मामले बढकर 1,90,123 हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 10:50 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 925 पहुंच गई, जबकि राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 1,90,123 हो गयी है। 

Bihar reports 1,265 fresh COVID-19 cases, 1 more death- India TV Hindi
Bihar reports 1,265 fresh COVID-19 cases, 1 more death Image Source : PTI

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 925 पहुंच गई, जबकि राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 1,90,123 हो गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्वी चंपारण जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढकर 925 हो गयी। 

बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1265 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग के मामले बढकर 1,90,123 हो गये हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,04,131 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1255 मरीज ठीक हुए। 

बिहार में अबतक 78,93,739 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में अब तक 1,77,929 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 11,268 है और ठीक होने की दर 93.59 प्रतिशत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।