1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: तेजस्वी यादव के घर पर RJD ने बुलाई समीक्षा बैठक, लालू-राबड़ी और मीसा भारती पहुंचीं, अन्य नेता भी मौजूद

बिहार: तेजस्वी यादव के घर पर RJD ने बुलाई समीक्षा बैठक, लालू-राबड़ी और मीसा भारती पहुंचीं, अन्य नेता भी मौजूद

 Reported By: Rajesh Kumar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 17, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 03:21 pm IST

बिहार में तेजस्वी यादव के घर पर आरजेडी ने समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंची हैं।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : TEJASHWI YADAV/X

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद आज पटना में तेजस्वी यादव के घर पर पार्टी ने समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ पार्टी के तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं। इस बैठक में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंची हैं। तेजस्वी भी बैठक में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद तेजस्वी यादव अपने परिवार में मची कलह की वजह से चर्चा में हैं। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और राजनीति से संन्यास के साथ लालू परिवार से किनारा कर लिया है। 

बिहार चुनाव के क्या रहे नतीजे?

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में आरजेडी का प्रदर्शन खराब रहा और उसे खराब नतीजे देखने पड़े। आरजेडी को केवल 25 सीटें ही मिल पाईं।वैसे तो तेजस्वी और राहुल गांधी ने मिलकर बिहार में जोरदार चुनाव प्रचार किया लेकिन वो भीड़ वोटों में तब्दील नहीं हो पाई। 

तेजस्वी और रोहिणी के बीच मची हुई है खींचतान

रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।" रोहिणी के इस बयान को तेजस्वी के खिलाफ माना गया।

उन्होंने कहा, "एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ीं। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।