Thursday, December 11, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, सुरक्षा बलों की 1650 कंपनियां तैनात, दूसरे चरण के लिए किले में तब्दील हुए बिहार के 20 जिले

अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, सुरक्षा बलों की 1650 कंपनियां तैनात, दूसरे चरण के लिए किले में तब्दील हुए बिहार के 20 जिले

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी की गई है।

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Published : Nov 09, 2025 10:43 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 11:12 pm IST
सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। मंगलवार को 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में वोटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम और सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।

पहले चरण की तुलना में इस बार सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम पूरी तरह से पुख्ता कर दिए गए हैं। पहले चरण की तुलना में इस बार सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की गई है। डीजीपी ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी जिलों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है। 

भारत-नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में खास सुरक्षा व्यवस्था

इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें कई जिले अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे हैं, जिसके चलते अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। वहीं, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं से लगे जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

शनिवार से सील की गई अंतरराष्ट्रीय सीमा 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को शनिवार से पूरी तरह सील कर दिया गया है, जबकि अंतरराज्यीय सीमाएं रविवार शाम तक बंद कर दी जाएंगी। डीजीपी ने कहा कि दूसरे चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त राज्य पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भी प्रत्येक जिले में भेजी गई हैं ताकि हर मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। (भाषा के इनपुट के साथ)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement