1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पूर्व विधायक अनिल सिंह और जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

पूर्व विधायक अनिल सिंह और जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 07, 2025 11:48 pm IST,  Updated : May 08, 2025 12:18 am IST

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पटना में चंडी से दो बार के पूर्व विधायक व भाजपा नेता अनिल सिंह और जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल ने आयोजित मिलन समारोह में अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का की सदस्यता ग्रहण किया।

 पूर्व विधायक अनिल सिंह और जेडीयू नेता शंभू पटेल कांग्रेस में शामिल- India TV Hindi
पूर्व विधायक अनिल सिंह और जेडीयू नेता शंभू पटेल कांग्रेस में शामिल Image Source : X@RAJESHKRINC

पटनाः बिहार चुनाव से पहले बीजेपी और जेडीयू को झटका लगा है। एनडीए के दो वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। भाजपा नेता अनिल सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू में रहे शंभू पटेल को कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी में शामिल कराया। 

दो बार विधायक रह चुके हैं अनिल सिंह

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह अनिल सिंह के लिए ‘‘घर वापसी’’ है, जिनके पिता राम राज सिंह ने पार्टी के राज्य में शासन के दौरान मंत्री के रूप में काम किया था। अनिल सिंह ने खुद दो बार चंडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है। 

जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल भी कांग्रेस में शामिल

जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। राजेश कुमार ने कहा कि सिंह और पटेल के शामिल होने से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 

कांग्रेस ने दोनों नेताओं का किया स्वागत

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चंडी से दो बार के पूर्व विधायक व भाजपा नेता अनिल सिंह और जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव  शंभू पटेल ने मिलन समारोह में अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी दोनों नेताओं का स्वागत करती है।

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। टिकट की उम्मीद में नेता पाला भी बदलने लगे हैं। बीजेपी के साथ जेडीयू, चिराग पासवान की पार्टी और हम है तो वहीं, आरजेडी के साथ कांग्रेस और वामदल हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।