1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले ही पार्टी में हुए थे शामिल

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले ही पार्टी में हुए थे शामिल

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Oct 01, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 12:16 pm IST

पटना के बेउर थाना इलाके के तेजप्रताप नगर में बीजेपी के एक स्थानीय नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले ही पार्टी में हुए थे शामिल- India TV Hindi
बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले ही पार्टी में हुए थे शामिल Image Source : PTI

पटना: पटना के बेउर थाना इलाके के तेजप्रताप नगर में बीजेपी के एक स्थानीय नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजेश कुमार झा की हत्या उस समय की गई जब वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने राजेश कुमार झा को गोली मारी है। राजेश प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते थे। दो महीने पहले ही उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी। पुलिस को घटना के पीछे प्रोपर्टी के विवाद की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।