1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने पेट में गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

VIDEO: BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने पेट में गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 02, 2023 02:04 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 02:05 pm IST

बिहार के नालंदा में बीजेपी नेता पर गोली चलाई गई। पत्नी संग बाइक से जा रहे बीजेपी नेता को अज्ञात बदमाशों ने पेट में गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से रणधीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया।

बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली- India TV Hindi
बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली

बिहार के नालंदा में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आये दिन गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। इसी कड़ी में बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता पर फायरिंग कर घायल कर दिया है। मामला सोमवार सुबह की है। बीजेपी मंडल महामंत्री सोनल सिंह उर्फ रणधीर सिंह बाइक से जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और फिर फरार हो गए। रणधीर सिंह रहुई थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव के निवासी हैं।

पत्नी संग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे

परिवार के सदस्य ने बताया कि रणधीर सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। उसी दौरान हवनपुरा गांव के पास दूसरे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गाड़ी को ओवरटेक कर उन पर गोली चला दी। रणधीर सिंह को पेट में गोली लगी और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया

स्थानीय लोगों की मदद से रणधीर सिंह को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रहुई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

- शिव कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।