1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में शर्मनाक करतूत, गणित पढ़ाने वाले गुरुजी ने 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, नेपाल बेचने ले जाते समय पकड़ा गया

मोतिहारी में शर्मनाक करतूत, गणित पढ़ाने वाले गुरुजी ने 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, नेपाल बेचने ले जाते समय पकड़ा गया

 Published : Oct 30, 2026 11:17 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 11:17 am IST

बिहार के मोतिहारी से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी ट्यूशन पढ़ाने वाले गणित के शिक्षक ने अपनी ही शिष्या एक 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर नेपाल बेचने के लिए ले जा रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोतिहारी में शर्मनाक करतूत, गणित पढ़ाने वाले गुरुजी ने 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया- India TV Hindi
मोतिहारी में शर्मनाक करतूत, गणित पढ़ाने वाले गुरुजी ने 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया Image Source : INDIA TV

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार तार कर दिया है। यहां एक निजी ट्यूशन पढ़ाने वाले गणित के शिक्षक ने अपनी ही शिष्या एक 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर नेपाल बेचने के लिए ले जा रहा था। हालांकि इंडो नेपाल बॉडर महुअवा में पकड़ा गया। एसएसबी महुअवा चेक पोस्ट पार कर नेपाल जाने के दौरान संदिग्ध स्थिति में गुरुजी और छात्रा को रोक कर पूछताछ की गई जिसके बाद खुलासा हुआ कि लखौरा स्थित मॉडल स्कूल+2 सरस्वती विद्या निकेतन के गणित शिक्षक कासिम आलम अपने ही विद्यालय की छात्रा को बहला फुसलाकर नेपाल में बेचने ले जा रहा था। लेकिन एसएसबी महुअवा ने इसे गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को महुअवा थाना को सौंप दिया है। मामले में महुअवा थाना ने कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार शिक्षक कासिम आलम को जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन मोतिहारी भेजा गया है जहां से मेडिकल जांच कराया जाएगा। 

शिक्षक को किया गया निलंबित

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राजन गिरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षक मोहम्मद कासिम को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक कासिम आलम की प्रतिनियुक्ति जून 2026 में सरस्वती विद्या निकेतन, लखौरा में गणित विषय के शिक्षक के रूप में की गई थी। वे मूल रूप से जिले के केसरिया प्रखंड स्थित कढ़ान हाई स्कूल के शिक्षक के पद पर तैनात थे। चूंकि लखौरा हाई स्कूल को मॉडल स्कूल में बदला गया था और वहाँ गणित विषय का शिक्षक नहीं था, इसलिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कढ़ान हाई स्कूल के शिक्षक को वहाँ प्रतिनियुक्त किया था। इसी आदेश के तहत कासिम आलम ने जून 2026 में गणित शिक्षक के रूप में ज्वाइन किया था।

आक्रोशित लोगों ने जमकर की नारेबाजी
पूर्वी चंपारण जिले के (मॉडल स्कूल + 2) सरस्वती विद्या निकेतन, लखौरा के एक शिक्षक को स्कूल की एक छात्रा को मानव तस्करी कर नेपाल बेचने ले जाने के दौरान पकड़ लिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लखौरा चौक के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और भीड़ के साथ स्कूल पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। गिरफ्तार आरोपी मानव तस्कर शिक्षक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के छौरादानो प्रखंड अंतर्गत दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी कासिम आलम (पिता - जाहिर आलम) के रूप में हुई है।

(Report-Arvind)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।