Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा। दोपहर 12:10 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में NDA के कुल 27 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी कोटे से जिनको मंत्री बनाया जाएगा, उनकी लिस्ट सामने आई है।
बिहार में बीजेपी कोटे से मंत्री
- ई शैलेंद्र
- संजय टाइगर
- विजय सिन्हा
- नीतीश मिश्रा
- श्रेयसी सिंह
- दिलीप जायसवाल
- अरूण शंकर प्रसाद
- प्रमोद चंद्रवंशी
- लखेंद्र पासवान
- मिथिलेश तिवारी
आज गांधी मैदान में 27 मंत्री शपथ लेंगे। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केवल दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने शपथ ली थी। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्री पद का बंटवारा बराबर-बराबर होगा। चर्चा थी कि आज बीजेपी से 12, जदयू से 11, एलजेपी (आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। 6 मत्रियों की सीटें अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।
पीएम मोदी का मेगा रोड शो
शपथ ग्रहण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक मेगा रोड शो होगा। बुधवार शाम अमित शाह पटना पहुंचे। अमित शाह हवाई अड्डे से एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और NDA के कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे। रास्ते में, अमित शाह ने पटना हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर राजबंसी नगर इलाके में स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे। आज को होने वाले समारोह के लिए पटना पहुंचने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। नितिन नवीन पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी का शीर्ष पद संभालने तक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री थे।
ये भी पढ़ें-
बिहार की सियासत से बड़ी खबर, नीतीश के बेटे निशांत भी बनेगे मंत्री, कल लेंगे शपथ