1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'बांकीपुर में वोटरों को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है भाजपा', बोले प्रशांत किशोर

'बांकीपुर में वोटरों को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है भाजपा', बोले प्रशांत किशोर

 Published : Jul 26, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 03:53 pm IST

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया कि भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को चेतावनी देते हुए उन्होंने कार्यवाई करने की मांग की है

प्रशांत किशोर - India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : PTI

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटर्स को प्रभावित करने के लिए वे जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग इस मामले में कार्रवाई करे नहीं तो वे उनके कार्याल के बाहर धरना करेंगे। बता दें, बिहार में 'जीविका दीदी' राज्य सरकार की परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को कहा जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण करना है।

निर्वाचन आयोग को दिया गया 24 घंटे का समय

ऐसे में चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर सीट पर जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ''भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है। हमने यह मामला पहले ही निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया है। हम इस मामले में कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को 24 घंटे का समय दे रहे हैं।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे धरना

उन्होंने कहा, ''अगरनिर्वाचन आयोग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से मैं और मेरी पार्टी के नेता यहां उसके कार्यालय के बाहर धरना देंगे।'' किशोर ने कहा कि पटना जिला प्रशासन ने अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर पोस्ट किया है कि जीविका दीदियां लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरुक कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविकता यह है कि सरकार से आंशिक मानदेय प्राप्त करने वाली जीविका दीदियां बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धमकाने की कोशिश 

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि, ''सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर जीविका दीदियों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह गैरकानूनी है। भाजपा को यह बंद करना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार वे भाजपा को उसके ही गढ़ में सबक सिखाएंगे क्योंकि अब लोग बदलाव चाहते हैं। बता दें, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें-

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद 14 दिन के लिए भेजे गए जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।