1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: खेल के मैदान में बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, जोरदार धमाके में उड़ गए शरीर के चिथड़े

बिहार: खेल के मैदान में बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, जोरदार धमाके में उड़ गए शरीर के चिथड़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2021 11:55 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 11:56 am IST

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में खेल के दौरान एक बम विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार: खेल के मैदान में...- India TV Hindi
बिहार: खेल के मैदान में बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, जोरदार धमाके में उड़ गए शरीर के चिथड़े Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

खगड़िया (बिहार): बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में खेल के दौरान एक बम विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम भगवान हाई स्कूल मैदान में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तीन बच्चे झाड़ी में छिपाकर रखे बम को कोई वस्तु समझकर एक डंडे से मारने लगे और एक ने उसे उठा लिया। इसी दौरान बम फट गया।

खगड़िया के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा था कि रास्ते में ही 9 साल के मोहम्मद कुर्बान की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अन्य दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए झाड़ी में बम छिपाकर रखे हो सकते हैं। पुलिस पूरे इलाके को सीलकर तलाशी अभियान चला रही है तथा अपराधियों की पहचान में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।