बिहार में शिक्षक बहाली और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। छात्र आंदोलन के बीच बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। BPSC के एग्जाम कण्ट्रोलर, राजेश कुमार ने कहा कि TRE 4 का एग्जाम दिसंबर या जनवरी में हो सकता है। 2 स्टेज PT और MAINS में एग्जाम होंगे। शिक्षक बहाली में PT और मेंस दोनों में ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे।
बता दें कि बिहार में शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) और 70वीं सिविल परीक्षा को लेकर आंदोलन हो रहा है। इसी को देखते हुए आज आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। असिस्टेंट इंजीनियर वाले मामले में राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट केस के निपटारे तक संबंधित परिणाम जारी करने में आयोग स्तर से कार्रवाई संभव नहीं है।
BPSC के एग्जाम कण्ट्रोलर राजेश कुमार ने और क्या अपडेट दिया?
- दो स्टेज में परीक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। UPSC, कई आयोग और बिहार समेत कई राज्यों में दो स्टेज से 3 स्टेज में एग्जाम लिया जाता है। नीट UG की परीक्षा के बाद राधाकृष्णन कमिटी ने भी 2 स्टेज एग्जाम का सुझाव दिया था।
- TRE 4 को लेकर कई तरह की भ्रांति फैलाई जा रही है। यह कि बिहार लोक सेवा आयोग पहला आयोग है, जो पीटी-मेंस ले रहा। लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि आर्थिक अपराध इकाई और अन्य एजेंसियों से मिले सुझाव पर पीटी-मेंस करने का फैसला लिया गया है।
- निगेटिव मार्किंग को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। सभी परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग हो रही है, सभी के लिए ये एक सामान है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
- हिंदी भाषियों को कम अंक देने की बात कही जा रही है, ज़ब ये डेटा हमारे पास नहीं है तो उनके पास कहां से आ जाता है। परीक्षा किस माध्यम से छात्र देंगे इसे फॉर्म में हम पूछते ही नहीं हैं तो फिर ये डेटा कहां से आता है। ना ही हिंदी भाषियों को कम अंक देने की बात सही है।
- 60 प्रतिशत से अधिक अंक देने की कोई मनाही नहीं है। इससे ज्यादा आने पर हेड एग्जामिनर से फिर चेक किया जाता है।
- TRE-4 की परीक्षा का तारीख अभी नहीं बताई जा सकती है क्योंकि अभी कितने परीक्षार्थी फॉर्म भरेंगे, इसकी जानकारी हमें नहीं है। इसी आधार पर निर्णय करेंगे। 30 सितंबर तक फॉर्म भरेंगे।
- आयोग की हर परीक्षा अब दो स्टेज की होगी, शिक्षक बहाली में PT और मेंस दोनों में ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे।
यह भी पढ़ें-
शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी, BPSC ने 32,388 पदों के लिए भर्ती निकाली