1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में एक और कारोबारी की हत्या से सनसनी, घर के बाहर बगीचे में टहल रहे रमाकांत यादव को मारी गोली

बिहार में एक और कारोबारी की हत्या से सनसनी, घर के बाहर बगीचे में टहल रहे रमाकांत यादव को मारी गोली

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 10, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 10:14 pm IST

बिहार की राजधानी पटना में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।

बिहार में एक और कारोबारी की हत्या - India TV Hindi
बिहार में एक और कारोबारी की हत्या Image Source : INDIA TV

पटनाः बिहार में एक और कारोबारी की हत्या से सनसनी मच गई है। पटना से 50 किमी दूर एक गांव में अपराधियों ने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पटना के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र के धाना गांव में घर के बाहर बगीचे में टहल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान रमाकांत यादव के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है।

घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे रामाकांत यादव

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक रमाकांत यादव शाम को अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे। तभी कुछ अपराधी आते हैं अचानक रमाकांत यादव के ऊपर फायरिंग करने लगते हैं। गोली रमाकांत यादव के शरीर में लगती है जिसके बाद वो जमीन पर गिर जाते है। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में रमाकांत को परिवार के लोग बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

बालू का कारोबार करते थे रामाकांत यादव 

मृतक रमाकांत यादव पिछले कई सालों से बालू के कारोबार से जुड़े हुए थे। हालांकि हत्या का पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर मृतक के भतीजा सह मुखिया राहुल कुमार का कहना है कि 15 साल पूर्व भी मेरे पिताजी उमाकांत यादव की भी गोली मार का हत्या कर दी गई थी।

थानाध्यक्ष ने कही ये बातें

घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि धाना गांव में रमाकांत यादव को गोली मारी गई है। फिलहाल परिजन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जहां अभी सूचना मिली कि उनकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधियों की धर पकड़ में पुलिस की टीम लग गई है। इससे पहले अभी हाल में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

घटना को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि धाना गांव में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद FSL की टीम भी पहुंच चुकी है। साथ ही घटना को लेकर SIT टीम का गठन कर दिया गयाहै है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

20 साल से बालू का कारोबार कर रहे थे रमाकांत

मृतक बालू कारोबारी रमाकांत यादव के बारे बात करें तो पिछले 20 सालों से बालू के कारोबार से जुड़े हुए थे और पटना जिले के पश्चिम और भोजपुर जिले में कई बालू घाट पर इनका शेयर था और करोड़ों की संपति थी। पटना के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में फिलहाल कई बालू के स्टॉक चल रहा है और 20 से अधिक ट्रक हाइवा फिलहाल पूरे बिहार में चल रहा है। राजद नेता सुभाष यादव के साथ बालू का कारोबार किया भी करते थे। इसके साथ ही हाल फिलहाल में बिहटा और पटना में करोड़ों की जमीन भी लिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।