1. Hindi News
  2. बिहार
  3. छपरा जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

छपरा जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Dec 31, 2022 10:01 am IST,  Updated : Dec 31, 2022 10:13 am IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राम बाबू को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सूचित कर दिया है। अब बिहार पुलिस राम बाबू को अपने रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

नई दिल्ली : बिहार के छपरा जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड का नाम राम बाबू है और उम्र 35 साल है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राम बाबू को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सूचित कर दिया है। अब बिहार पुलिस राम बाबू को अपने रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है।

आपको बता दें कि छपरा-सीवान जहीरीली शराब कांड में बीजेपी ने 100 से ज्यादा लोगों की मौत के दावे किए थे। इस पर बिहार में खूब सियासत हुई थी। विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ था। पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया था। उन्होंने विधानस शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने कुछ केमिकल डालकर शराब को तैयार किया था जिसके चलते लोगों की मौत हुई थी।

नकली शराब सेवन से 6 साल में 7 हजार लोगों की मौत

भारत में नकली शराब के सेवन से पिछले छह वर्षों में करीब सात हजार लोगों की जान की गई है और मौत के सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब में दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, देश में नकली शराब के सेवन से वर्ष 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2017 में इससे 1,510, वर्ष 2018 में 1,365, वर्ष 2019 में 1,296 और वर्ष 2020 में 947 लोगों की जान गई। 

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में पूरे देश में नकली शराब के सेवन से जुड़ी 708 घटनाओं में 782 लोगों की मौत हुई। ‍इस दौरान उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 137, पंजाब में 127 और मध्य प्रदेश में 108 लोगों की जान गई। एनसीआरबी के अनुसार, 2016 से 2021 तक छह साल की अवधि में नकली शराब ने भारत में कुल 6,954 लोगों की जान ली। इस लिहाज से नकली शराब के सेवन से देश में प्रतिदिन औसतन तीन से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।