1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'इनके हसबैंड गए तो इनको CM बना दिया,' CM नीतीश ने विधान परिषद में राबड़ी देवी पर साधा निशाना

'इनके हसबैंड गए तो इनको CM बना दिया,' CM नीतीश ने विधान परिषद में राबड़ी देवी पर साधा निशाना

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 07, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 01:08 pm IST

बिहार विधानसभा परिषद में एक बार फिर नीतीश कुमार भड़क गए। इस दौरान पूछे गए सवालों पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए रबड़ी देवी पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि इनके पति गए तो इनको सीएम बना दिया था।

CM Nitish targeted Rabri Devi in ​​the Legislative Council said When her husband left she was made C- India TV Hindi
CM नीतीश ने राबड़ी देवी पर साधा निशाना Image Source : INDIA TV

बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर भड़क गए। दरअसल इस दौरान सदन में पूछे गए एक सवाल पर नीतीश कुमार भड़क गए। आरजेडी की दो महिला एमएलसी  के साथ इस दौरान उनकी जमकर बहस हुई। इस दौरान नीतीश कुमार जब बोल रहे तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उनको बार-बार बैठने का इशारा कर रहे थे। नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि आरजेडी की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं। रबड़ी देवी की ओर देखकर नीतीश कुमार ने कहा, 'इनके हसबैंड गए तो इनको सीएम बना दिया। महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया।'

सदन में गुस्साए नीतीश कुमार

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, सारा का सारा काम महिलाओं के लिए कितना हुआ है आपको मालूम है। एक-एक बात हमने बता दिया है। आप लोग को जो कभी महिला के लिए किया नहीं उन्हीं की पार्टी में आप हैं। जो महिलाएं हैं उनको बताना चाहिए कि आरजेडी ने महिलाओं के लिए क्या किया। इस दौरान राज्य सरकार में मंत्री सुनील कुमार ने कहा, 2003 में महिलाओं की साक्षरता करीब 34 प्रतिशत थी। 2023 में जब सर्वे कराया गया तो यह आंकड़ा बढ़कर 74 प्रतिशत हो गया। वहीं राज्य सरकार में मंत्री निवेदिता सिंह ने कहा कि अगर मंत्री जी कुछ बोल रहे हैं तो उसको सुना कीजिए, आपके प्रश्नों का जवाब भी आएगा। मेरे प्रश्न का जवाब आ चुका है। 

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

बता दें कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ‘बउआ’ (बच्चा) बताते हुए कहा कि उन्हें जो भी लिखकर दिया जाता है, वह उसे पढ़ते हैं। वित्त विभाग संभाल रहे चौधरी ने इस सप्ताह की शुरुआत में पेश किए गए बजट पर बहस के दौरान राज्य विधानसभा में यह टिप्पणी की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने कहा, ‘‘उन्हें (तेजस्वी) नहीं पता कि नीतीश कुमार जी ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है। उनके पास ज्ञान की कमी है, वह बउआ (बच्चे) हैं। जो भी लिखकर दिया जाता है, उसे पढ़ देते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।