1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Coronavirus Bihar: मुंगेर में 90 मामले, जमात से लौटे शख्स ने 81 लोगों को किया संक्रमित

Coronavirus Bihar: मुंगेर में 90 मामले, जमात से लौटे शख्स ने 81 लोगों को किया संक्रमित

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Apr 28, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 04:22 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस महामारी से मुंगेर सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंगेर में अबतक 90 मामले सामने आए हैं जिसमें अकेले एक शख्स ने 81 लोगों को संक्रमित किया।

Coronavirus Bihar: मुंगेर में 90 मामले, जमात से लौटे शख्स ने 81 लोगों को किया संक्रमित- India TV Hindi
Coronavirus Bihar: मुंगेर में 90 मामले, जमात से लौटे शख्स ने 81 लोगों को किया संक्रमित Image Source : PTI

पटना: बिहार में कोरोना वायरस महामारी से मुंगेर सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंगेर में अबतक 90 मामले सामने आए हैं जिसमें अकेले एक शख्स ने 81 लोगों को संक्रमित किया। यह बुजुर्ग शख्स नालंदा की जमात से लौटा था। आपको बता दें कि इस महामारी की शुरूआत इसी जिले से हुई थी। कोरोना से जिस पहले शख्स की मौत हुई वह मुंगेर का ही रहने वाला था। उसके बाद लगातार उस शख्स से जुड़े चेन ने मुंगेर को परेशानी में डाल कर रखा। बाद में यह चेन टूट गया तो ऐसा लगा मानो मुंगेर को कोरोना से राहत मिल गई हो। लेकिन अब एक बार फिर से मुंगेर कोरोना संक्रमण के मामले में राज्य के अंदर सबसे ऊपर है।

मुंगेर में कोरोना वायरस का पहना चेन टूटने के बाद अब दो चेन ज्यादा एक्टिव है। सबसे ज्यादा कहर दूसरी चेन ने बरपाया है। अकेले इस चेन की वजह से 81 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जमालपुर के सदर बाजार इलाके से बनी दूसरी चेन मुंगेर के लिए अभिशाप साबित हो रही है। इस इलाके के रहने वाले एक बुजुर्ग नालन्दा की जमात से लौटे थे। अभी भी दूसरी चेन से जुड़े तीन सौ से ज्यादा संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

मुंगेर जिले के 4 वार्ड पूरी तरह से सील किए जा चुके हैं। सदर बाजार वाली चेन में पुरुषों से ज्यादा संक्रमित महिलाएं हैं। जिला प्रशासन तीसरे चेन की शुरुआत को लेकर भी अब आशंकित है। इस तीसरे चेन से अब तक 2 लोग संक्रमित मिले हैं।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।