1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 131 पहुंची, पटना में सामने आए 3 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 131 पहुंची, पटना में सामने आए 3 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 01:44 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस के मामले ​लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus cases in Bihar- India TV Hindi
Coronavirus cases in Bihar

बिहार में कोरोना वायरस के मामले ​लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों संख्या बढ़कर 131 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस के चलते 2 लोगों की मौत हो चुकी है। गनीमत की बात यह है कि राज्य में 42 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने बिहार की ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार में कोरोना वायरस के ताजा मामलों की बात करें तो राज्य में अब तक 131 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सुबह तक यह आंकड़ा 126 था। वहीं बुधवार को 5 नए मरीज शामिल होने के बाद यह आंकड़ा 131 पर पहुंच गया। आज सामने आए नए मरीजों में पटना से 3, बिहार शरीफ से 1 और पूर्वी चंपारण से 1 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। फिलहाल इन रोगियों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। 

देश में कोरोना वायरस का मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 1383 नए मरीज सामने आए हैं और 50 मरीजों की मौत हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 19 हजार 984 हो गए। इन मामलों में से 15 हजार 474 एक्टिव केस हैं, 3 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं और 640 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।