1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोविड-19 से 62 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3,139 हुई

बिहार में कोविड-19 से 62 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3,139 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2021 11:54 pm IST,  Updated : May 07, 2021 11:54 pm IST

बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 से 62 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,139 हो गई, जबकि संक्रमण के 13,466 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 5.67 लाख तक पहुंच गए। 

COVID-19 claims 62 more lives in Bihar, death toll reaches 3139- India TV Hindi
बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 से 62 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,139 हो गई। Image Source : PTI

पटना: बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 से 62 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,139 हो गई, जबकि संक्रमण के 13,466 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 5.67 लाख तक पहुंच गए। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.15 लाख है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पटना जिले में अधिकतम 2,410 मामले आए और 19 मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 13,489 रोगियों ने संक्रमण से निजात पाई है, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,49,063 हो गई है।

राज्य में एक दिन पहले यानी गुरुवार को 15,126 नए कोरोना मरीज मिले थे जबकि 90 संक्रमितों की मौत हुई थी। पटना सहित 10 जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। पटना के अलावा भागलपुर 512, गया में 517, मुंगेर में 603, मुजफ्फरपुर में 630, नालंदा में 548, सारण में 509, सुपौल में 513, वैशाली में 509 और पश्चिमी चंपारण में 537 नए कोरोना संक्रमित मिले।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 7 हजार 153 नमूनों की कोरोना जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 13,466 नए मामले आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव (सक्रिय) मरीजों की संख्या 1,15,066 तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में 62 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 3,139 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पिछले 24 घंटे में 13,489 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। राज्य में शुक्रवार को रिकवरी रेट 79.16 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।