1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पुरुष ने नहीं हवा ने किया गर्भवती, 1 घंटे में बेटी को दिया जन्म, महिला का अजीबोगरीब दावा

पुरुष ने नहीं हवा ने किया गर्भवती, 1 घंटे में बेटी को दिया जन्म, महिला का अजीबोगरीब दावा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 06:52 pm IST

एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला का दावा है कि वह हवा से गर्भवती हो गई। महिला ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं।

Woman claims gust of wind made her pregnant, police launch probe- India TV Hindi
एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। Image Source : INDIA TV

जकार्ता: एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला का दावा है कि वह हवा से गर्भवती हो गई। महिला ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं, अचानक लेटे-लेटे हवा से ही वह गर्भवती हो गई। महिला ने यह भी दावा किया है कि यह पूरा घटनाक्रम मात्र एक घंटे के भीतर हुआ है। मामला इंडोनेशिया का है।

25 वर्षीय सीती ज़िनाह के हैरान करने वाले दावे के मुताबिक दोपहर के समय प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। अचनाक उसे लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा। इसके बाद महिला नजदीक के अस्पताल पहुंची जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

हालांकि, महिला ने दावा किया है कि यह बच्ची बिना शारीरिक संबंध बनाए केवल हवा के जरिए पैदा हुई है जिसके बाद यह खबर इंडोनेशिया की मीडिया में फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही कई सरकारी अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा कर महिला से जानकारी ली है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह महिला पहले से एक बच्चे की मां है और तलाक के बाद अलग रहती है।

सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा कि जांच के बाद मां और बच्चा स्वस्थ पाए गए हैं। बच्चे का जन्म सामान्य तरीके से हुए है और उसका वजन 2.9 किलोग्राम है। सुलेमान का मानना है कि घटना संभावित रूप से गुप्त गर्भावस्था का मामला है। इसमें मां को वास्तव में अपनी गर्भावस्था के बारे में पता नहीं होता है। उसे गर्भवस्था के बारे में तब जानकारी होती है जब वह बच्चे की डिलिवरी वाली स्थिति में आती है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश