1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कटिहार: मेयर की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी

कटिहार: मेयर की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2021 07:37 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 07:37 am IST

 कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  हत्या की वारदात को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। 

कटिहार: मेयर की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी- India TV Hindi
कटिहार: मेयर की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी Image Source : ANI/TWITTER

कटिहार: कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  हत्या की वारदात को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है वहीं दूर-दराज के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। पासवान की पोस्टमार्ट से पता चला कि उनको तीन गोली मारी गई है।

उधर पासवान के परिजोनों ने बीजेपी एमएलए कविता पासवान के भतीजे समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी 8 आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी उदयन मिश्रा का दावा 48 घंटे में मेयर हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक मेयर शिवराज पासवान देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। संतोषी चौक रेलवे गेट के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने शिवराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से शिवराज गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मेयर को गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। गंभीर हालत में मेयर शिवराज पासवान  को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।