1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: बेखौफ अपराधी ने JDU नेता को दागी तीन गोली, कनपट्टी, गर्दन और छाती को किया छलनी

VIDEO: बेखौफ अपराधी ने JDU नेता को दागी तीन गोली, कनपट्टी, गर्दन और छाती को किया छलनी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 19, 2023 07:28 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 07:32 am IST

बिहार के जमुई में अपराधी ने जेडीयू नेता पवन साह को गोली मार दी। घात लगाए ऑटो पर बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ तीन गोली चलाई।

अपराधियों ने जेडीयू नेता को मारी गोली- India TV Hindi
अपराधियों ने जेडीयू नेता को मारी गोली

बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधी ने सोमवार की रात जेडीयू के युवा नगर अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी पवन साह को गोली मार दी। घटना के बाद फौरन परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पवन साह को इलाज के लिए डॉक्टर नीरज साह के क्लिनिक में भर्ती कराया। गोली गर्दन और शरीर के अन्य हिस्से में फंसे होने की वजह से पवन साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना महिसौड़ी चौक की है। 

सामान खरीद लौट रहे थे घर 

बताया जा रहा है कि पवन साह अपने घर से महिसौड़ी चौक पर किसी काम से आए थे। कुछ सामान खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौड़ी चौक स्थित बगल के गली में पहले से घात लगाए ऑटो पर बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ तीन गोली चला दी। एक गोली कनपट्टी, दूसरी गोली गर्दन और तीसरी गोली छाती में लगने के बाद वे जमीन पर गिर गए। उसके बाद जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार हो गया। 

सूचना के बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, एसडीपीओ सतीश सुमन और टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दलबल के साथ डॉक्टर नीरज साह की क्लीनिक पर पहुंचे, जहां घायल पवन साह से घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उसके बाद डॉक्टर से घायल की स्थिति से अवगत हुए। वहीं, घटना के बाद देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इलाके में दहशत फैली हुई है।

- जमुई से मो.अंजुम आलम की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।