1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में एक और वारदात, बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी विधायक के भतीजे को गोली मारकर की हत्या

बिहार में एक और वारदात, बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी विधायक के भतीजे को गोली मारकर की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 07, 2024 12:06 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 06:27 am IST

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। कटिहार जिले में हथियारबंद हमलावरों ने बीजेपी विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने बीजेपी विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटिहार के कोरहा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कविता देवी के भतीजे 35 वर्षीय नीरज पासवान के रूप में हुई है।  हालांकि, पुलिस एक हमलावर को पकड़ने में कामयाब रही और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए। 

गोली चला हमलावर हो गए फरार

कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया, "कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तहत संतोषी इलाके में नीरा पासवान पर उनके घर से कुछ मीटर की दूरी पर बुधवार को लगभग 8 बजे कुछ सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया था। पासवान पर गोली चलाने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए।’’ हालांकि, स्थानीय पुलिस कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने एक हमलावर को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए।

आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

पासवान को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पासवान कथित तौर पर हत्या के मामले में आरोपी थे। उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।