1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दरभंगा: दिनदहाड़े नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, जबरन शादी कर मुस्लिम बनने के लिए धमकाया, पुलिस से मदद मांग रहा पिता

दरभंगा: दिनदहाड़े नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, जबरन शादी कर मुस्लिम बनने के लिए धमकाया, पुलिस से मदद मांग रहा पिता

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 31, 2025 06:37 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 06:37 pm IST

पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी की हत्या कर सकता है। उसे भी जान का खतरा है। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Aarzoo kidnap- India TV Hindi
आरोपी आरजू (बाएं), अपहरण करता आरोपी (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और मनमाने तरीके से अपराध भी कर रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा का है, जहां दिनदहाड़े नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण किया गया। आरोपी ने लड़की से जबरन शादी की और मुस्लिम बनने के लिए धमका रहा है। आरोपी ने पीड़ित लड़की से कहा कि या तो मुस्लिम धर्म अपना लो, नहीं तो या तो मार दी जाओगी या फिर गलत जगह बेच दी जाओगी। बेखौफ आरोपी की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी जबरन हिंदू युवती को उठा कर बाइक पर बैठाता है और अपने साथ ले जाता है। इस बीच लड़की के साथ मौजूद छोटा बच्चा उसे देखता रह जाता है। पीड़ित परिवार अब थाने में आवेदन दे कर बेटी की वापसी का गुहार लगा रहा है। न्याय नहीं मिलने पर पूरे परिवार ने आत्महत्या करने का ऐलान किया है। पुलिस ने इसे शुरुआत में प्रेम प्रसंग का मामला बताया था। हालांकि, दबाव बढ़ने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लकड़ी को भी उसकी कैद से छुड़ा लिया गया है।

27 तारीख को दुकान में की थी तोड़फोड़

अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर बाजार में पान की दुकान चलाने वाले राज कुमार भगत ने अपने ही गांव के हिजबुल रहमान उर्फ आरजू पर नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह घटना 29 तारीख को शाम पांच बजे की है। इस समय महिला दुकान से घर जा रही थी। आरोपी ने हाट गाछी के पास घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के पिता ने कहा कि 27 तारीख को भी आरोपी युवक आरजू ने दुकान में तोड़फोड़ और छोटी बेटी के साथ मारपीट की थी।

न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या के लिए मजबूर होंगे पीड़ित

पीड़ित के पिता ने इस घटना को लेकर आरोपी के पिता से शिकायत भी की थी। इस समय पंचायत की बात कही गई, लेकिन पंचायत नहीं हुई। जिसके बाद थाने में 28 तारीख को आवेदन दिया। थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। इस बीच आवेदन देने की बात आरोपी युवक को पता लगी तो उसने बड़ी बहन को किडनैप कर लिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा "हम लोग परेशान हैं, न्याय नहीं मिलेगा तो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।"

पीड़िता का बयान

पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच लाया है। पीड़िता ने कहा "मुझे आरजू ने धमकाया की धर्म बदल कर मुसलमान बन जाओ, नहीं तो या तो मार दिए जाओगे, नहीं तो गलत जगह पर बेच दूंगा। उसने कहा कि मोती नामक आदमी ने बेच देने की बात कही है।"

(दरभंगा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।