1. Hindi News
  2. बिहार
  3. फैजल खान करेंगे सरेंडर, हो सकती है जेल! पटना के कोचिंग सेंटर की लड़ाई क्यों सड़क तक आई?

फैजल खान करेंगे सरेंडर, हो सकती है जेल! पटना के कोचिंग सेंटर की लड़ाई क्यों सड़क तक आई?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 06, 2026 12:53 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 12:58 pm IST

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद फैजल खान, खान सर ने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। क्या है पूरा मामला, क्या उन्हें जेल की सजा भी हो सकती है? जानें पूरा मामला...

पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग केस- India TV Hindi
पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग केस

पटना: कोचिंग विवाद में पुलिस खान सर की तलाश कर रही थी और खान सर ने अचानक सिविल कोर्ट जाकर सरेंडर कर दिया। खान सर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तबाड़तोड़ छापेमारी कर रही थीं। कल एफआईआर दर्ज होने के बाद से खान सर अंडरग्राउंड हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी DIU को सौंपी गई थी। इस बीच पहले से अंदेशा था पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

क्यों बढ़ा विवाद, खान सर को होगी जेल?

खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा, तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसमें BNS की धारा 109 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है। कल FIR के बाद खान की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। इधर, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।

खान सर के खिलाफ सबूत, उन्होंने क्या कहा?
हालांकि खान सर अचानक गायब नहीं हुए थे। शुक्रवार को सुबह खान सर कोचिंग सेंटर पहुंचे थे और उन्होंने क्लास भी ली थी, लेकिन छात्रों को पढ़ाने के बजाए खान सर क्लास में अपनी सफाई के सबूत पेश कर रहे थे और बच्चों को पॉइंट बाई प्वाइंट समझा रहे थे कि कैसे उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा था, छात्रों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बड़ी बात ये है कि उनके दोनों गार्ड गिरफ्तार हो गए हैं और दोनों के हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस को खान सर के खिलाफ पक्के सबूत मिल गए हैं।

पटना के कोचिंग सेंटर की लड़ाई क्यों सड़क तक आई?
दरअसल पूरा बवाल पोस्टर को लेकर खड़ा हुआ था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, जो दो जून का है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ज्ञान बिंदू कोचिंग का पोस्टर उतारा जा रहा है और जो शख्स पोस्टर उतार रहा है, वो गार्ड चुनचुन है। गार्ड चुनचुन ने पोस्टर उतारा इसी के बाद रौशन सर के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लेकिन मामला तब खान सर के खिलाफ हो गया जब  गार्ड चुनचुन ने खुद बताया कि वो किसान कोल्ड स्टोरेज का गार्ड है।

गार्ड की ये बात तब और सही साबित हो गई जब दूसरे सीसीटीवी फुटेज में ज्ञान बिंदु कोचिंग का पोस्टर हटवाने का ऑर्डर खुद कैंपस मालिक डीबी प्रसाद देते दिखे। जब गार्ड चुनचुन ज्ञान बिंदु का पोस्टर उतार रहा था तब कैंपस मालिक नीचे से गार्ड चुनचुन को इंस्ट्रक्ट कर रहे थे।ज्ञानबिंदु का पोस्टर पूरे विवाद में ट्रिगर प्वाइंट बन गया।

खान सर ने क्या बोला झूठ ..
खान सर का पहला झूठ -पहले कहा 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई- फिर बयान से पलटे और कहा हड़बड़ी में फायरिंग हुई।
खान सर का दूसरा झूठ- हमलावरों ने फायरिंग की। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उसमें गार्ड्स फायरिंग करते दिखे।
खान सर का तीसरा झूठ- उनके गार्ड की पिटाई हुई और उनका सिर फटा, लेकिन बाद में पता चला कि गार्ड खान सर का नहीं बल्कि कोल्ड स्टोरेज का है।
खान सर का चौथा झूठ-- बोले कि सस्ता पढ़ाने और अच्छे रिज़ल्ट की वजह से अटैक हुआ, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि खान सर के लोगों ने ज्ञान बिंदु के पोस्टर फाड़े थे, जिसके बाद ये बवाल हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।