1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में बन रही है FILM CITY, युवाओं को मिलेगा मौका, जानिए नीतीश कुमार ने फिल्म उद्योग को लेकर क्या कहा?

बिहार में बन रही है FILM CITY, युवाओं को मिलेगा मौका, जानिए नीतीश कुमार ने फिल्म उद्योग को लेकर क्या कहा?

 Published : Dec 02, 2022 07:25 am IST,  Updated : Dec 02, 2022 07:25 am IST

बिहार में फिल्म उद्योग को लेकर नीतीश कुमार काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- India TV Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Image Source : PTI

बिहार के कलाकारों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार फिल्म फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पहल की है। अब आने वाले समय में मुंबई और किसी अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में आधुनिक फिल्म सिटी निर्माण कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ी बात कही है।  

अत्याधुनिक फिल्म सिटी बन रही है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और उनकी सरकार ने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। नीतीश ने कहा, “नवादा में शेखोदेवरा विकसित करने के अलावा राजगीर में राज्य सरकार द्वारा पहले से ही एक अत्याधुनिक फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

फिल्में पर्यटन को बढ़ावा देती हैं
राज्य के प्राकृतिक सिनेमाई खजाने फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। अब बिहार में फिल्म निर्माण को सुविधाजनक बनाने और निर्माताओं को पूर्ण संस्थागत समर्थन देने की पहल की जानी चाहिए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्में पर्यटन को बढ़ावा देती हैं और बिहार के लोगों के लिए रोजगार पैदा करती हैं, फिल्में राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को भी चित्रित करती हैं। इससे पहले दिन में एक बैठक के दौरान अधिकारियों ने नीतीश को बिहार फिल्म प्रचार नीति के मसौदे की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। 

यहीं बन रही है फिल्म सिटी 
बिहार के नांलदा जिले में फिल्म सिटी की निर्माण चल रही है। इस फिल्म सिटी को राजगीर के नीमा गांव के पास बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 20 एकड़ में फिल्म सिटी फैला होगा। इसके साथ ही फिल्म सिटी के लिए 360 एकड़ भूमि का अधिग्रहण का काम हो चुका है। वहीं कार्य तेजी से चल रहा है। गोवा में फिल्म फेस्टिवल में भी बिहार कला, संस्कृति विभाग हिस्सा बना था। बिहार ने अपना खुद का मंडप बनाया था। सरकार उद्देश्य था कि इसके जरिए घरेलु व विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।