1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Five people committed suicide: बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से पेरशान था परिवार

Five people committed suicide: बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से पेरशान था परिवार

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 05, 2022 01:12 pm IST,  Updated : Jun 05, 2022 01:12 pm IST

Five people committed suicide: बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के सभी 5 सदस्यों ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। वहीं पड़ोसियों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई है। 

समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली- India TV Hindi
समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी
  • मनोज झा और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली
  • पड़ोसियों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई है

Five people committed suicide: बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के सभी 5 सदस्यों ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंचे दलसिंह सराय एसडीपीओ दिनेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं । खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव की है, जहां मनोज झा और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। 

आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की आशंका

मरने वालों में पति-पत्नी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। मनोज झा  (42), उनकी पत्नी सुंदर मणि देवी (38), मां सीता देवी (65), पुत्र सत्यम (10) और शिवम (7) ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन पड़ोसियों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई है। 

घटना के बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं

डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं इस घटना के बारे में कोई भी खुलकर कुछ बोलने के तैयार नहीं है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।