1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में शराब नीति लागू होने के बाद से कई हजार लोग मारे गए हैं: गिरीराज सिंह

बिहार में शराब नीति लागू होने के बाद से कई हजार लोग मारे गए हैं: गिरीराज सिंह

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 15, 2022 11:23 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 11:23 am IST

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, ''ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए हैं।''

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह - India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह Image Source : PTI

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर जमकर बयानबाजी हो रही है। सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। वहीं बीजेपी ने एक बार फिर शराब नीति पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, ''ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए। मगर मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जगती और जब सदन में कोई इसको उठाता है तो उससे ऐसा व्यवहार करते हैं जो कोई उम्मीद नहीं करता।''

शराब से मौत दूसरे प्रदेशों में भी हो रही है: मंत्री

वहीं जहरीली शराब से मौत पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने अजीब बयान देकर सबको चौंका दिया है। सुनील कुमार ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बनते थे, तब भी कानून टूटता था। अंग्रेजों ने भी कानून बनाया, लेकिन इसके बाद भी रेप और हत्या हो रही है ना। शराबबंदी भी वैसे ही है। शराब बिक रही है तो पुलिस भई कार्रवाई कर रही है। शराब से मौत तो दूसरे प्रदेशों में भी हो रही है।''

सहन करने के लिए ताकत का निर्माण करें: मंत्री

वहीं बिहार के मंत्री एसके महासेठ का भी बेतुका बयान आया है। उन्होंने कहा, ''यदि आप शराब पीना छोड़ दें तो अच्छा है। जहर और शराब नहीं, यहां आ रहा है। यदि हम खेल के माध्यम से ताकत का निर्माण करते हैं, तो हम इसे सहन कर सकते हैं, लेकिन लोगों को वह ताकत बनानी होगी। इसे छोड़ दो! यह प्रतिबंधित है और गलत तरीके से यहां धकेला जा रहा है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।