Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गोपालगंज में क्यों भड़की भीड़? पुलिस की गाड़ी में लगाई आग, जानें पूरा मामला

गोपालगंज में क्यों भड़की भीड़? पुलिस की गाड़ी में लगाई आग, जानें पूरा मामला

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Nov 09, 2025 10:41 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 10:47 pm IST

गोपालगंज में आज शाम एक सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लेकिन पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है।

Gopalganj, fire- India TV Hindi
Image Source : ANI गोपालगंज

गोपालगंज: जहां एक ओर बिहार में दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के साथ अब वोटिंग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है वहीं आज शाम गोपालगंज में भीड़ अचानक से भड़क उठी और पुलिस के वाहन को जला दिया। यह घटना एक सड़क हादसे के बाद हुई।

अफवाह के बाद भड़की भीड़

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शाम करीब 6:30-7:00 बजे तीन लड़के बाइक पर जा रहे थे। एक पुलिस वाहन भी वहाँ से गुजर रहा था। सामने से एक स्कॉर्पियो तेज़ी से आ रही थी। स्कॉर्पियो से बचने की कोशिश में नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर चौक के पास बाइक सवारों का एक्सीडेंट हो गया। वे घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, घटनास्थल पर किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस की गाड़ी से तीन लोगों की मौत हो गई है। इससे घटनास्थल पर मौजूद भीड़ भड़क गई।

आंसू गैस के गोले छोड़े, कुछ लोगों को हिरासत में लिया

एसपी अवदेश दीक्षित ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ी धू-धू कर जल उठी। वहीं एसपी का कहना है कि इस उपद्रव के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई। जांच से पता चलेगा कि दुर्घटना कैसे हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हमने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement