1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कटिहार में सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा, सीओ और प्रधान लिपिक आपस में भिड़े, CCTV में कैद हुआ दंगल

कटिहार में सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा, सीओ और प्रधान लिपिक आपस में भिड़े, CCTV में कैद हुआ दंगल

 Published : Sep 01, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 04:43 pm IST

कटिहार के सदर अंचल कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों की फाइलें निपटाने वाले ऑफिस में ही CO और प्रधान लिपिक के बीच लात घूंसे चले। जानें पूरा मामला।

कटिहार में सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा, सीओ और प्रधान लिपिक आपस में भिड़े, CCTV में कैद हुआ दंगल- India TV Hindi
कटिहार में सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा, सीओ और प्रधान लिपिक आपस में भिड़े, CCTV में कैद हुआ दंगल Image Source : INDIA TV

बिहार के कटिहार जिले में प्रशासनिक महकमे की एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के एक सरकारी अंचल कार्यालय (CO Office) में जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ही आपस में भिड़ गए। अंचल अधिकारी (CO) और प्रधान लिपिक के बीच हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया और इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन 

कटिहार के सदर अंचल कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों की फाइलें निपटाने वाले ऑफिस में ही CO और प्रधान लिपिक के बीच कथित हाथापाई होने लगी। विवाद का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे राजस्व विभाग में खलबली मच गई है। CCTV में CO सोनू भगत और प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच पहले कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई जैसी स्थिति बनती नजर आती है। यानी जिस सरकारी दफ्तर में जनता अपने काम के लिए पहुंचती है, वहीं अफसर और कर्मचारी के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से सहायक थाना में आवेदन भी दिया गया है। 

जांच के लिए टीम गठित
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, फाइल डीलिंग के दौरान कथित अवैध वसूली को लेकर विवाद शुरू होने की चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। इस पूरे विवाद में एक और बात चर्चा में है। CO सोनू भगत हाल ही में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पत्थरबाजी में आंख में चोट लगने के बाद ऑपरेशन कराकर ड्यूटी पर लौटे थे। लेकिन ड्यूटी पर वापसी के बाद कार्यालय के अंदर ही विवाद ने तूल पकड़ लिया। अब प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश देते हुए टीम गठित कर दी है। जांच टीम CCTV फुटेज, दोनों पक्षों के आवेदन और उनके बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है सरकारी ऑफिस में आखिर ऐसा क्या हुआ कि फाइलों की जगह मामला हाथापाई तक पहुंच गया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।