1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में होमगार्ड का जवान थाना में खाना बनाने वाली तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, पति लगा रहा पुलिस का चक्कर

बिहार में होमगार्ड का जवान थाना में खाना बनाने वाली तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, पति लगा रहा पुलिस का चक्कर

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 15, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 05:30 pm IST

पटना के एक थाने में खाना बनाने वाली तीन बच्चों की मां थाने में कार्यरत एक होमगार्ड के साथ फरार हो गई। होमगार्ड भी चार बच्चों का पिता है। महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

होमगार्ड सोनू कुमार की फाइल फोटो- India TV Hindi
होमगार्ड सोनू कुमार की फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाने में पदस्थापित एक होमगार्ड के जवान पर एक पति ने अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया है। महिला के तीन बच्चे हैं और बच्चों को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। इसे लेकर पति ने बाईपास थाने में होमगार्ड के जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पटना के बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। 

महिला के पति ने थाने में की शिकायत

पटना के बायपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर, मंडई पर के निवासी मुन्ना मेहता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी किया करते हैं। उनकी पत्नी रूपा देवी (28 वर्ष) पिछले 7 वर्षों से बाईपास थाना के सिपाहियों का खाना बनाने का काम किया करती है।

महिला के पति मुन्ना मेहता ने बताया कि उनकी दो बेटी 14 एवं 10 वर्ष की है। इसके अलावा एक बेटा नौ वर्ष का है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पत्नी रूपा देवी बाईपास थाना के सिपाहियों का खाना बनाने का काम किया करती है। उससे उन्हें कुछ पैसा मिल जाता है।

महिला के घर भी जाता था होमगार्ड

मुन्ना मेहता ने बताया कि लगभग 6 महीना पूर्व बाईपास थाना में होमगार्ड का जवान सोनू कुमार जब से ड्यूटी कर रहा है, तब से वह बराबर पत्नी से मिलने घर पर आया करता है। कभी-कभी वह कुछ-कुछ सामान भी लाकर दिया करता था। जब मुन्ना मेहता ने इसका विरोध किया तो सोनू कुमार ने बताया कि गरीबों के कारण वह उसकी मदद कर रहा है। रविवार 13 जुलाई की रात्रि लगभग 8:00 बजे सोनू कुमार, मुन्ना मेहता की पत्नी रूपा देवी को लेकर फरार हो गया। जब इसकी जानकारी मुन्ना मेहता को लगी तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत बाईपास थाने में दी।

 होमगार्ड का जवान चार बच्चों का है पिता

मुन्ना मेहता ने यह भी बताया कि सोनू कुमार पूर्व से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। इस मामले को लेकर बाईपास थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।