1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार ने कहा, मेरा विश्वास विज्ञापन छपवाने पर नहीं बल्कि काम करने में है

नीतीश कुमार ने कहा, मेरा विश्वास विज्ञापन छपवाने पर नहीं बल्कि काम करने में है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2021 10:30 pm IST,  Updated : Aug 26, 2021 10:30 pm IST

नीतीश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है और राज्य में कानून का राज कायम रखना मेरी प्राथमिकता है।

Nitish Kumar, Nitish Kumar Advertisements, Nitish Kumar Women, Nitish Kumar Bihar- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किमेरा विश्वास विज्ञापन छपवाने पर नहीं बल्कि काम करने में है। Image Source : PTI

राजगीर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि मेरा विश्वास विज्ञापन छपवाने पर नहीं बल्कि काम करने में है। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास और सशक्त महिला, सक्षम महिला के सूत्र वाक्य के साथ राज्य को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजगीर के बिहार पुलिस एकेडमी में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं, देश में किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल में नहीं हैं।

पुलिस अवर निरीक्षक 2018 बैच के दीक्षांत परेड समारोह में कुल 1582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों ने भाग लिया, जिनमें 615 महिला पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहीं। नीतीश ने कहा, ‘दूसरे राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस महिला बल नहीं हैं। दूसरे राज्यों में यह काम होता तो कितना विज्ञापन छपता, लेकिन हमारा विश्वास विज्ञापन छपवाने में नहीं बल्कि काम करने में है।’ उन्होंने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद बिहार में ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी, जिसके बाद राजगीर में पुलिस अकादमी के निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविााएं प्राप्त हैं।

नीतीश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है और राज्य में कानून का राज कायम रखना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राजगीर में 2 हजार पुरुष और 2 हजार महिला कर्मियों की भी ट्रेनिंग होगी। नीतीश ने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले पंचायत में 50 प्रतिशत की घोषणा की गई। उन्होंने कहा, ‘बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे प्राथमिकता पर है। राज्य के सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों का होना अनिवार्य कर दिया गया है, पहले किसी भी थाने में कोई काम नहीं हुआ था। आज बिहार के थाने देखने लायक है। थानों के भवनों में सभी सुविााएं प्राप्त हैं।’

उन्होंने शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की मांग पर ही राज्य में शराबबंदी हुई। उन्होंने महिला पुलिस बल से शराबबंदी पर सख्ती बरतने की अपील करते हुए कहा कि आज महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बेहतर हो गई है। शराबबंदी की सफलता में महिला पुलिस बल की बड़ी भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं से यहां से निकलकर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से संभालने की अपील की। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।