1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सीतामढ़ी में मीट हाउस में परोसी जा रही थी अवैध शराब, मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

सीतामढ़ी में मीट हाउस में परोसी जा रही थी अवैध शराब, मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

 Published : Sep 20, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 02:09 pm IST

सीतामढ़ी के सोनापट्टी स्थित जायसवाल मीट हाउस में मीट के साथ कथित तौर पर अवैध शराब परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया

सीतामढ़ी मीट हाउस शराब मामला- India TV Hindi
सीतामढ़ी मीट हाउस शराब मामला Image Source : INDIA TV

बिहार के सीतामढ़ी शहर के सोनापट्टी स्थित जायसवाल मीट हाउस में मीट के साथ कथित तौर पर अवैध शराब परोसे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मीट हाउस में छापेमारी कर मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से शराब भी बरामद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने मीट हाउस में छापेमारी की

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि जायसवाल मीट हाउस में ग्राहकों को मीट के साथ शराब भी उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मीट हाउस में छापेमारी की। अचानक पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मैनेजर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया 

छापामारी के दौरान पुलिस ने मीट हाउस के मैनेजर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, मौके से शराब भी बरामद की गई है। पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मीट हाउस में शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस तरह ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस इस मामले में शराब की खरीद और सप्लाई से जुड़े संभावित लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मीट हाउस में लंबे समय से शराब परोसी जा रही थी या यह गतिविधि हाल में शुरू हुई थी।

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की शुरू 

पुलिस की कार्रवाई के बाद सोनापट्टी इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल बरामद शराब और गिरफ्तार किए गए लोगों के संबंध में पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें-

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा, करंट लगने से दो की मौत; कई लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।