1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी, जानें उनके बारे में

बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी, जानें उनके बारे में

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 18, 2022 01:53 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 02:15 pm IST

राजविंदर सिंह भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीजी पद पर भी काम कर चुके हैं। भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत 2 बार सीबीआई में भी रहे हैं। वह सीवीन में डीआईजी के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Rajwinder Singh Bhatti- India TV Hindi
आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी Image Source : TWITTER VIRAL

पटना: आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल (19 दिसंबर) को खत्म हो रहा है। बता दें कि भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीजी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। भट्टी मूल रूप से पंजाब के हैं लेकिन बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने राज्य में क्राइम को कम करने के लिए काफी काम किया है। 

बिहार में कड़क अधिकारी की छवि

बिहार में भट्टी की छवि एक कड़क अधिकारी की है। कहा जाता है कि उन्होंने शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान बिना किसी हिचकिचाहट के काम किया था। उन्हें सीवान में डीआईजी के तौर पर काम करने का भी मौका मिला। भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत 2 बार सीबीआई में भी रहे हैं और उन्होंने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) के रूम में भी सेवाएं दी हैं। 

बिहार में जहरीली शराब बिक्री के मामले ने तूल पकड़ा

बिहार में इस समय जहरीली शराब की खुलेआम बिक्री के मामले ने तूल पकड़ रखा है। आज फिर जहरीली शराब की वजह से लोग बीमार हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अब तक जहरीली शराब पीने की वजह से 72 लोगों की जान जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।