बिहार के जमुई जिले में शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जमुई प्रखंड के अम्बा गांव में गुरुवार की देर रात उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब अजीत कुमार अचानक अंजली कुमारी के साथ मंदिर में शादी रचाकर घर पहुंच गया। इसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। लोगों के बीच तरह- तरह की चर्चाएं भी होने लगी।
लोग इस बात से ज्यादा हैरान थे कि जिस लड़की से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। एक महीने में अजीत की शादी होने वाली थी और अजीत ने उसी लड़की को शादी से एक महीने पहले ही लेकर घर पहुंच गया। नतीजतन परिवारवालों के अरमानों पर पानी फिर गया।
अजीत और अंजली दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। अब ढोल-बाजा और बारात व शादी के सारी रश्मों को कैंसिल करना पड़ा। अजीत और अंजली को एक महीने का इंतजार रास नहीं आया और भाग कर शादी रचा ली।
दरअसल, अम्बा गांव के रहने वाले दशरथ मंडल के बेटे अजीत कुमार की शादी खैरा प्रखंड के सगदाहा गांव के रहने वाले प्रकाश रावत की बेटी अंजली कुमारी से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। नौ मई को दोनो की शादी होने वाली थी। तिलक की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
इस दौरान जब शादी तय हो गई तो अजीत और अंजली की फोन पर बातें भी होने लगी। बातों- बातों में दोनों की चाहत एक दूसरे के लिए बढ़ती चली गई। नतीजतन दूसरी बर्दाश्त नहीं हुई और अजीत गाड़ी लेकर अंजली के घर पहुंच गया। दोनों ने नवीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में शादी रचा ली।
हालांकि, गुरुवार की देर रात लड़की के परिवार वाले भी अजीत के घर पहुंच गए और अंजली को लेकर जाने की जिद्द करने लगे। अंजली जाने के लिए तैयार नहीं हुई उंसके बाद शुक्रवार की शाम पतनेश्वर धाम मंदिर में दोनों परिवार वालों के सहयोग से हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई।
रिपोर्ट- मोहम्मद अंजुम आलम
संपादक की पसंद