1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेगूसराय में JDU नेता की हत्या से मचा हड़कंप, सोते वक्त अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

बेगूसराय में JDU नेता की हत्या से मचा हड़कंप, सोते वक्त अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

 Published : Dec 10, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 01:53 pm IST

बेगूसराय में मर्डर से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सत्तारूढ़ दल के नेता के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जदयू के सक्रिय जमीनी नेता,और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे। सोते समय उनकी गोली मारकर है।

  Begusarai, murder- India TV Hindi
बेगूसराय में जेडीयू नेता की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार अपने घर में सोए हुए थे तभी करीब 8-9 की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। निलेश कुमार को तीन गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हथियार लहराते हुए फरार हुए अपराधी

फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक जदयू के सक्रिय जमीनी नेता,और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश महतो कुख्यात बदमाश है और उस पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं । पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए इश्तिहार भी चिपकाई थी लेकिन उसने फरार रहते हुए निलेश की गोली मारकर हत्या कर दी।  घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मामले में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर कार्रवाई कर रही है । घटना में शामिल ब्रजेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस ने जारी किया बयान

पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक छौड़ाही थाना को 09.12.25 को देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि छौड़ाही थानान्तर्गत ग्राम पीरनगर वार्ड नं0-10 में निलेश कुमार उम्र 37 वर्ष पे०-रामबली महतो को भैंस के बथान में सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

जमीन विवाद बनी हत्या की वजह?

मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक निलेश कुमार खाना-पीना खाकर भैंस के बथान में सो रहे थे। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर परिजन बथान की ओर भागे।  देखा कि एक आदमी बथान से भागा जा रहा है और निलेश कुमार की मृत्यु हो चूकी थी। मृतक के परिजन के अनुसार घटना का कारण गांव के ही ब्रजेश कुमार से पूर्व से जमीन संबंधित विवाद है वर्ष 2019 में भी दोनों पक्षो की ओर से जमीन संबंधित विवाद के कारण केस भी कराया गया था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल भी घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है तथा FSL टीम को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए सूचित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति ब्रजेश कुमार पे०-जयप्रकाश महतो सा० पीरनगर थाना-छौड़ाही जिला-बेगूसराय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्ट- बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।