1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहानाबाद में दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ राजू, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

जहानाबाद में दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ राजू, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

 Written By: Shakti Singh
 Published : Sep 04, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 03:46 pm IST

राजू की दोनों पत्नियां न्याय की आस में थाने पहुंची हैं। वहीं, उसकी प्रेमिका के दो बच्चे भी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार राजू और उसकी प्रेमिका हरियाणा में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jehanabad- India TV Hindi
न्याय की आस में पीड़ित परिवार Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी दो-दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया। जब मामले का खुलासा हुआ, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अब इंसाफ और पति की तलाश की गुहार लेकर दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंची हैं। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित मलहचक मोड़ पानी टंकी इलाके का है। राजू के दोनों बीवी से दो बेटे और दो बेटी हैं, उसके साथ भागने वाली तीसरी बीवी जूली के भी 2 बच्चे हैं। अब पुलिस से मदद को लेकर दोनों पत्नियां गुहार लग रही हैं।

पीड़ित पहली पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उसकी शादी शकूराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू लाल से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। राजू लाल होटल में काम करता था। इस दौरान होटल में काम करने वाली खुशबू नामक महिला से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

आठ साल पहले की दूसरी शादी

रिंकू देवी का कहना है कि जब उसे पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। बाद में रिंकू की सहमति से करीब आठ वर्ष पहले राजू लाल ने खुशबू देवी से भी शादी कर ली। इसके बाद दोनों महिलाएं एक साथ रहने लगीं। खुशबू से भी राजू लाल की दो बेटियां हुईं। दोनों पत्नियों के मुताबिक, राजू लाल उन्हें मलहचक पानी टंकी के पास किराए के मकान में रखता था और बारी-बारी से दोनों के साथ रहता था। इस तरह परिवार चल रहा था। इसी बीच एक बार फिर राजू लाल दिल मचला। इस बार भी होटल में काम करने वाली जूली नामक महिला से नजदीकियां बढ़ गयी। जिसके बाद फोन पर पर बातचीत को लेकर घर में अक्सर विवाद होने लगा और एक दिन राजू अचानक गायब हो गया।

राजू और जूली हरियाणा भागे

राजू की दूसरी पत्नी ने बताया कि फोन पर बात करने को लेकर झगड़ा होता था। जब हम लोग जूली के जोलबीघा वाले घर गए तो पता चला कि जूली भी अपने 2 बच्चों को छोड़ राजू के साथ हरियाणा भाग गई है। दोनों पत्नियों और चार मासूम बच्चों के सामने अब दाने-दाने का संकट खड़ा हो गया है। पहले दोनों महिलाएं नगर थाना गई और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल फरार पति या तीसरी महिला का पक्ष सामने नहीं आ सका है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।

(जहानाबाद से मुकेश कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

23 साल बाद बुढ़ापे में मिली रिहाई, खुद को निर्दोष साबित करने में गंवाई जवानी

बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां! ट्रॉली पर लदी शराब लूटने उमड़ी भीड़, बोतल लेकर भागते दिखे बड़े, बूढ़े और बच्चे-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।