1. Hindi News
  2. बिहार
  3. खगड़िया में नाव डूबी, 20 लोग सवार थे, 10 लापता, बचाव कार्य जारी

खगड़िया में नाव डूबी, 20 लोग सवार थे, 10 लापता, बचाव कार्य जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 08:20 pm IST

नाव पर कुल 20 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए जबकि बाकी के 10 लोग लापता है।

खगड़िया में नाव डूबी, 20 लोग सवार थे, 10 लापता, बचाव कार्य जारी- India TV Hindi
खगड़िया में नाव डूबी, 20 लोग सवार थे, 10 लापता, बचाव कार्य जारी Image Source : PTI

पटना: खगड़िया जिले में गंडक नदी में नाव डूबने की खबर है। यह हादसा टीकारामपुर एकनिया के पास हुआ।  नाव पर कुल 20 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए जबकि बाकी के 10 लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि ये सभी लोग दियारा जा रहे थे तभी तेज आंधी आने की वजह से यह हादसा हुआ। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव के काम में जुट गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।