1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान

अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 26, 2026 10:36 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 10:36 pm IST

रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही पत्नी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी। पति के गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को खबर की।

Bulandshahr wife kills husband- India TV Hindi
बुलंदशहर में पत्नी ने अपने पति की जान ले ली। Image Source : REPORTERS INPUT

यूपी के बुलंदशहर में पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति कृष्ण कुमार की हत्या की गई है। रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले पत्नी अपने पति के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी। हालांकि, गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई और पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया।

सास ने बहू पर लगाया बेटे के मारपीट और हत्या का आरोप

मृतक की मां अंगूरी देवी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उनके बेटे कृष्ण कुमार के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जब ये घटना हुई तब घर में 8 साल की बेटी समेत घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे।

संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ फरार होने की फिराक में थी पत्नी

परिजनों का आरोप है कि प्रेमी के साथ फरार होने के लिए संपत्ति बेचने की तैयारी थी। कुछ महीने पहले 35 लाख रुपये में प्लॉट बेचने का दावा भी किया गया था। तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत संपत्ति का विवाद भी सामने आया है।

इकलौते बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल

इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल। ये घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा की घटना हुई है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

इस घटना पर सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामले की जांच की गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इकलौते बेटे की मौत के बाद मृतक की बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। इससे पहले गाजियाबाद में एक घटना हुई थी, जब सिरफिरे पति ने पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया था

(इनपुट- वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें- लखनऊ में महिला ने पूर्व पति की तवे से हमला कर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।