Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव बिहार की छपरा सीट से चुनाव हार गए हैं। JDU की प्रत्याशी छोटी कुमारी ने उन्हें पटखनी दे दी। अब इस हार के बाद खेसारी लाल यादव कैमरे के सामने आए और जनता के नाम संदेश दिया। खेसारी लाल यादव ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव इमोशनल दिखे लेकिन उन्होंने खुद को कैमरे के सामने संभाला और आंसू छिपा लिए। देखें खेसारी लाल यादव ने छपरा से हारने का बाद क्या कहा?
छपरा विधानसभा सीट से हार को स्वीकार करने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा कि छपरा और बिहार के लोगों का धन्यवाद. आप लोगों ने मुझे बहुत प्रेम दिया. जीत-हार अपनी जगह पर है. हम लोग जिंदगी में इतना हार चुके हैं कि आपको क्या बताएं। हम हार-हारकर ही ही यहां खड़े हैं. मुझे आप लोगों ने एक बेटे की तरह दुलार किया। हमेशा से आप लोगों के बीच मैं एक बेटे की तरह रहना चाहता हूं। आगे भी रहूंगा। मेरी पूरी टीम और जो भी लोग मुझसे जुड़े, मेरे चुनाव में मेहनत की, उन लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप लोगों के लिए मेरे दिल और जुबान हमेशा सम्मान था और आगे भी रहेगा.
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि चुनाव में हार हुई लेकिन कोई बात नहीं। मैं तो इस बात से प्रसन्न हूं कि इस दौरान मुझे अपनी वो पुरानी जिंदगी याद आई। मैं उसको बहुत पीछे छोड़ आया था। वो गलियां और वो समस्याएं, उन सबको मैंने बहुत झेला था. मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मुझे दुख नहीं है लेकिन चीजें उस हिसाब से नहीं हुईं जैसे सोची थीं, लेकिन कोई नहीं।
गौरतलब है कि छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव का मुकाबला JDU की छोटी कुमारी से था। चुनाव का परिणाम आया तो छोटी कुमारी ने 86 हजार 845 वोट हासिल किए, वहीं शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव 79 हजार 245 वोट ही पा सके। छपरा सीट से खेसारी लाल यादव की 7 हजार 600 वोटों से हार हो गई।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद