लखीसराय विधानसभा सीट पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की है। न्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24940 वोट से हराया। विजय कुमार सिन्हा को 122408 वोट मिले। माना जा रहा था कि लखीसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच होगा। इसके अलावा जन सुराज पार्टी भी प्रमुख दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन विजय कुमार के सामने कोई भी उम्मीदवार चुनौती नहीं पेश कर पाया। कांग्रेस के अमरेश कुमार को 97468 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के सूरज कुमार तीसरे नंबर पर रहे। उनके खाते में कुल 8722 वोट गए।
एनडीए के प्रत्याशी विजय कुमार को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं इस सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी सूरज कुमार रहे।
लखीसराय सीट का समीकरण
लखीसराय में 1977 से लेकर अब तक 11 विधानसभा चुनाव हुए हैं। सबसे ज्यादा पांच बार यहां बीजेपी को जीत मिली है। वहीं, जनता पार्टी और जनता दल ने दो-दो बार इस सीट पर जीत हासिल की है। कांग्रेस और आरजेडी सिर्फ एक बार यह सीट जीत पाई हैं। कांग्रेस को यह जीत 1980 और आरजेडी को 2005 में मिली थी। विजय सिन्हा इस सीट पर आखिरी बार आरजेडी उम्मीदवार से ही हारे थे, लेकिन इस चुनाव को 20 साल हो चुके हैं। ऐसे में अब यह सीट भाजपा का गढ़ बन चुकी है।
इस बार चुनाव के क्या हैं समीकरण?
बीजेपी के लिए यह सीट जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। विजय कुमार सिन्हा इस सीट पर पहली बार 2005 में जीते थे। इसी साल उन्हें बाद में हार का सामना भी करना पड़ा, लेकिन 2010, 2015 और 2020 में वह लगातार तीन बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। नीतीश कुमार के बाद एनडीए गठबंधन में मुख्यमंत्री बनने के सबसे प्रबल दावेदार विजय कुमार सिन्हा ही हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम होने का फायदा भी उनको मिला।